फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Marriage Anniversary Wishes: इन खास संदेशों से दोस्तों और रिश्तेदारों को दें शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं

Tue, 09 Feb 2021 08:51 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं - फोटो : iStock
शादी किसी भी व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है। जब शादी हो जाती है, उसके बाद हर साल उसी तारीख पर शादी की सालगिरह मनाई जाती है। यह पति-पत्नी को एक बार फिर उन खूबसूरत पलों की याद दिला देता है, जब उन्होंने एक दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया था और जन्म-जन्मांतर तक साथ रहने का वादा किया था। शादी की सालगिरह सिर्फ पति-पत्नी ही नहीं बल्कि उनके परिवार के लिए भी एक खुशी का दिन होता है। इसलिए इसे सब अच्छे से सेलिब्रेट करते हैं। हम आपके लिए कुछ खास संदेश लेकर आए हैं, जिनके जरिये आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दे सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं - फोटो : Pixabay/Amarujala
आप दोनों की जोड़ी कभी ना टूटे,
खुदा करे आप एक दूसरे से कभी न रूठें,
यूं ही एक होकर आप ये जिंदगी बिताएं कि
आप दोनों से खुशियों के एक पल भी न छूटे। 
आपको शादी की सालगिरह मुबारक...! 
विज्ञापन

3 of 7
शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं - फोटो : Pixabay/Amarujala
विश्वास का यह बंधन यूं ही बना रहे,
आपके जीवन में प्रेम का सागर यूं ही बहता रहे,
दुआ है रब से सुख और समृद्धि से जीवन भरा रहे,
शादी की सालगिरह की आपको ढेरों शुभकामनाएं...! 

4 of 7
शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं - फोटो : Pixabay/Amarujala
सात फेरों से बंधा यह प्यार का बंधन,
जीवन भर यूं ही बंधा रहे,
किसी की नजर ना लगे आपके प्यार को
और आप यूं ही हर साल सालगिरह मनाते रहें।  
आपको शादी की सालगिरह मुबारक...! 
विज्ञापन

5 of 7
शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं - फोटो : Pixabay/Amarujala
आप दोनों की प्यारी जोड़ी ऊपर वाले की देन है,
उसे प्यार और समर्पण से आपने सींचा है,
कभी न उतरे आप दोनों से प्यार का बुखार,
बस इसी तरह बना रहे ये प्यार...।  
शादी की सालगिरह मुबारक...! 
विज्ञापन

6 of 7
शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं - फोटो : Pixabay/Amarujala
चांद सितारों की तरह चमकता,
दमकता रहे आपका जीवन,
खुशियों से भर जाए आपका जीवन।
शादी की सालगिरह की ढेरों शुभकामनाएं...! 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं - फोटो : Pixabay/Amarujala
फूल जैसे सबसे खूबसूरत लगते हैं बाग में,
वैसे ही आप दोनों जंचते हैं साथ में,
शादी की सालगिरह की ढेरों शुभकामनाएं...!  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें