फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Independence Day 2021: इस स्वतंत्रता दिवस दोस्तों को भेजें देशभक्ति से भरे ये खास संदेश

Sun, 15 Aug 2021 12:04 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
भारतीय स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : istock
देश के लिए कई दिन खास हैं, जिनमें से एक है 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस का दिन। इस दिन भारत को गुलामी की जंजीरों से आजादी मिली थी। लेकिन हम ये कभी नहीं भूल सकते कि ये आजादी हमें यूं ही नहीं मिली थी, बल्कि इसके लिए इस मातृभूमि के लाखों अमर सपूतों ने अपने प्राणों की कुर्बानी दी थी और तब कहीं जाकर हमें अंग्रजों की गुलामी वाली जंजीरों से 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी। इसी आजादी का जश्न हर साल इसी दिन लाल किले से लेकर देश के कोने-कोने तक मनाया जाता है। वहीं, इस राष्ट्रीय पर्व के इस पावन मौके पर लोग अपनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हैं। वहीं इस आधुनिक दौर में लोग सोशल मीडिया पर और अन्य तरह से संदेश भेजकर अपनों को इस दिन की शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में आपके लिए हम ऐसे ही कुछ खास शुभकामनाएं संदेश लेकर आएं हैं, जिनके जरिए आप लोगों को शुभकामनाएं दे सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन संदेशों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 8
भारतीय स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
चलो फिर से वो नजारा याद कर लें
शहीदो के दिल में थी जो ज्वाला वो याद कर लें
जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पर
बलिदानियों के खून की वो धारा याद कर लें।

Happy Independence Day 2021
विज्ञापन

3 of 8
भारतीय स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
कभी ठंड में ठिठुर कर देख लेना
कभी तपती धूप में जल के देख लेना
कैसे होती हैं हिफाजत मुल्क की
कभी सरहद पर खड़े जवानों को जाकर देख लेना।

Happy Independence Day 2021

4 of 8
भारतीय स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
आजादी की कभी शाम ना होने देंगे
शहीदों की कुर्बानी बदनाम ना होने देंगे
बची है लहू की एक बूंद भी रगों में
तब तक भारत माता का आंचल नीलाम ना होने देंगे

Happy Independence Day 2021
विज्ञापन

5 of 8
भारतीय स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
फांसी चढ़ गए और सीने पर गोली खाई
हम उन शहीदों को प्रमाण करते हैं
जो मिट गए देश पर 
हम उनको सलाम करते हैं।

Happy Independence Day 2021
विज्ञापन

6 of 8
भारतीय स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
आजादी की कभी शाम न होने देंगे
शहीदों की कुर्बानी बदनाम न होने देंगे
बची हो जब तक एक भी बूंद लहू की रगों में
तब तक भारत मां का आंचल नीलाम न होने देंगे।

Happy Independence Day 2021
विज्ञापन

7 of 8
भारतीय स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
दे सलामी इस तिरंगे को
जिस से तेरी शान हैं
सर हमेशा ऊँचा रखना इसका
जब तक दिल में जान हैं।

Happy Independence Day 2021
विज्ञापन

8 of 8
भारतीय स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
कुछ नशा तिरंगे की आन का है
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा
नशा ये हिन्दुस्तान का है।

Happy Independence Day 2021
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें