15 अगस्त सन् 1947, भारत के इतिहास की सबसे स्वर्णिम तारीख है, इस दिन भारत को अंग्रेजो से आजादी मिली थी। अब बारी थी देश को अपने लोगों द्वारा चलाने की, अपने कानून से। पंडित जवाहर लाल नेहरू को देश का पहला प्रधानमंत्री चुना गया। देश की पहली कैबिनेट में सरदार बल्लभ भाई पटेल (गृह मंत्री ,सूचना व प्रसारण मंत्री), डॉ. अबुल कलाम आजाद (शिक्षा मंत्री), डॉ. राजेन्द्र प्रसाद (खाद्य एवं कृषि मंत्री), डॉ. जॉन मथाई( रेलवे एवं परिवहन मंत्री) और सरदार बलदेव सिंह (रक्षा मंत्री) को शामिल किया गया।
वर्षों से अंग्रेजी हुकूमत के जुल्म झेलने के बाद अब भारत अपनी तकदीर खुद लिखने की ओर बढ़ रहा है। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू ने 15 अगस्त की मध्यरात्रि में
संविधान सभा को संबोधित कर देश को नई दिशा और दशा देने का लक्ष्य रखा। आइए तस्वीरों में देखते हैं, कैसी थी देश की पहली कैबिनेट