फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2021: धूमधाम से मनाएं गणेश चतुर्थी, लेकिन कोरोना को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, इन चार बातों का रखें ध्यान

Fri, 10 Sep 2021 12:09 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गणेश चतुर्थी 2021 - फोटो : istock
भगवान गणपति के भक्तों का इंतजार एक बार फिर से खत्म हो गया है, क्योंकि हर साल की तरह एक बार फिर से गणेश चतुर्थी का त्योहार आ गया है। इस साल 10 सितंबर यानी आज बप्पा का आगमन हुआ। लोगों ने खुशी-खुशी और पूरे विधि-विधान के साथ अपने-अपने घरों में, पंडालों में, मंदिरों में गणपति भगवान की प्रतिमा को स्थापित की है। इस त्योहार को लेकर लोगों के अंदर काफी उत्साह रहता है, लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि कोरोना वायरस के आने के बाद से ही हमारे त्योहार मनाने के तरीकों में बदलाव आया है और सुरक्षा की दृष्टि से ये जरूरी भी है। भले ही हम बप्पा की भक्ति में खोए रहें, लेकिन हमें ये बिल्कुल भी नहीं भूलना चाहिए कि कोरोना वायरस अब भी हमारे बीच मौजूद है। इसलिए आपको कुछ बातोंं का ध्यान रखकर ही इस त्योहार को मनाना है। तो चलिए जानते हैं आपको किन बातों का ध्यान रखना है।
विज्ञापन

2 of 5
गणेश चतुर्थी 2021 - फोटो : istock
मास्क पहनकर ही बाहर जाएं
  • गणेश चतुर्थी के मौके पर लोग गणपति की प्रतिमा लेने जाते हैं, बाजार में खरीदारी करने जाते हैं, मूर्ति विसर्जन को जाते हैं आदि। आपको इस दौरान ध्यान देना है कि एक अच्छा मास्क आपको पहनकर रखना है। मास्क को लेकर लापरवाही नहीं करनी है, क्योंकि ऐसा करना आपको और आपके परिवार के लोगों को महंगा पड़ सकता है। इसलिए एक अच्छा मास्क जरूर पहनकर रखें।
विज्ञापन

3 of 5
गणेश चतुर्थी 2021 - फोटो : Pixabay
भीड़-भाड़ से दूर रहें
  • इस त्योहार के मौके पर आपको भीड़ से दूर रहने की भी कोशिश करनी है। लोग बप्पा के पंडालों में जाते हैं, आरती में शामिल होते हैं, बाजारो में भीड़-भाड़ रहती है आदि। आपको ऐसी जगहों से दूर रहना चाहिए। सामाजिक दूरी बनाकर आप खुद को और दूसरो को सुरक्षित कर सकते हैं। त्योहार मनाए, लेकिन एक उचित दूरी के साथ।

4 of 5
गणेश चतुर्थी 2021 - फोटो : iStock
बच्चों का खास ख्याल रखें
  • विशेषज्ञ तीसरी लहर को लेकर पहले ही चेतावनी दे चुके हैं और इसको बच्चों के लिए बेहद खतरनाक बताया जा रहा है। ऐसे में आपको त्योहार के मौके पर अपने बच्चों का खास ध्यान रखना है। उन्हें अपने साथ बाजार न ले जाएं, पंडालों से बच्चों को दूर रखें, उनको बताएं कि क्यों उनका घर में रहना जरूरी है, मास्क पहनाएं और हाइजीन का पूरा ध्यान रखें आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गणेश चतुर्थी 2021 - फोटो : पीटीआई
वैक्सीन जरूर लगवा लें
  • कोरोना वायरस के गंभीर परिणामों से अगर हमें बचना है, तो अपनी बारी आने पर कोरोना वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। कई लोग वैक्सीन से होने वाले साइड इफेक्ट्स (बुखार, सिर दर्द, शरीर दर्द आदि) से डर रहे हैं, जो कि गलत है। वैक्सीन लगाने के बाद इस तरह की चीजें हर किसी को हो, ये जरूरी नहीं है। वहीं, कोरोना वायरस से बचने का अभी जो उपाय सामने है वो है वैक्सीन लगवाना। साथ ही टीके के बाद भी कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें