फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Ganesh Chaturthi 2021: इन खूबसूरत संदेशों के जरिए भेजें गणेश चतुर्थी की शुभकामना, मिलेगा बप्पा का आशीर्वाद

Fri, 10 Sep 2021 12:06 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
गणेश चतुर्थी 2021 शुभकामना संदेश - फोटो : istock
भगवान गणेश के भक्तों को हर साल गणेश चतुर्थी का बेसब्री से इंतजार रहता है, जिसके लिए वे काफी तैयारियां भी करते हैं और अपने बप्पा को खुशी-खुशी घर लाते हैं और फिर नम आंखों से उनका विसर्जन भी करते हैं। इस साल गणेश चतुर्थी की शुरुआत 10 सितंबर से होगी और अगले 10 दिनों तक बप्पा की धूम हर गली, हर मोहल्ले और हर मंदिर में होगी। लोग अपने घरों में, अपने आसपास के पंडालो में और मंदिरों में गणपत्ति की स्थापना करते हैं और पूरे विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना भी करते हैं। इसके अलावा एक और चीज है जो इस शुभ मौके पर लोग करते हैं और वो है अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और चाहने वालों को गणेश चतुर्थी के शुभकामना संदेश भेजना। जमाना ऑनलाइल का है, तो ऐसे में एक-दूसरे को इस माध्यम से शुभकामना संदेश भेजना तो बनता ही है। तो चलिए इस बार के लिए हम आपको खास संदेशों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप अगली स्लाइड्स में देख सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
गणेश चतुर्थी 2021 शुभकामना संदेश - फोटो : Amar ujala
भगवान श्री गणेश की कृपा
बनी रहे आप पर हर दम
हर कार्य में सफलता मिले
जीवन में न आये कोई गम।

गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!
विज्ञापन

3 of 7
गणेश चतुर्थी 2021 शुभकामना संदेश - फोटो : Amar ujala
दिल से जो भी मांगोगे मिलेगा
ये गणेश जी का दरबार है
देवों के देव वक्रतुंडा महाकाया को
अपने हर भक्त से प्यार है।

गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!

4 of 7
गणेश चतुर्थी 2021 शुभकामना संदेश - फोटो : Amar ujala
आते बड़े धूम-धाम से गणपति जी
जाते बड़े धूम-धाम से गणपति जी
आखिर सबसे पहले आकर
हमारे दिलों में बस जाते हैं गणपति जी।

गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!
विज्ञापन

5 of 7
गणेश चतुर्थी 2021 शुभकामना संदेश - फोटो : Amar ujala
सब शुभ कारज में पहले पूजा तेरी,
तुम बिन काम ना सरे, अरज सुन मेरी।
रिद्धि-सिद्धि को लेकर करो भवन में फेरी
करो ऐसी कृपा नित करूं मैं पूजा तेरी।

गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!
विज्ञापन

6 of 7
गणेश चतुर्थी 2021 शुभकामना संदेश - फोटो : Amar ujala
रिद्धि-सिद्धि के तुम दाता
दीन दुखियों के भाग्य विधाता
जय गणपति देवा।

गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गणेश चतुर्थी 2021 शुभकामना संदेश - फोटो : Amar ujala
आपकी खुशियां गणेश जी की सूंड की तरह लंबी हो
आपकी जिंदगी उनके पेट की तरह मोटी हो
और जीवन का हर पल लड्डू की तरह मीठा हो।

गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें