फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के पांच सबसे अमीर शाही परिवार, हजारों करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक

Sat, 13 Feb 2021 03:48 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मोरक्को का शाही परिवार - फोटो : Facebook/R Lao Glaubitz
दुनिया में ऐसे कई शाही परिवार हैं, जो बेहद ही अमीर हैं और वो हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। इन शाही परिवारों के पास हजारों करोड़ की संपत्ति है। वैसे राजा-महाराजाओं के ठाठ-बाठ की चर्चा तो सदियों से होती आ रही है और उनके पास इतनी संपत्ति का होना कोई बड़ी बात नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही अमीर शाही परिवारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हजारों करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। इसमें मोरक्को का शाही परिवार भी शामिल है। साल 2014 में प्रतिष्ठित फोर्ब्स पत्रिका ने बताया था कि यहां के राजा मोहम्मद-6 की कुल संपत्ति 13,623 करोड़ रुपये है। हालांकि अब उनकी संपत्ति में काफी इजाफा हुआ है। बताया जाता है कि अब वह करीब 40 हजार करोड़ रुपये के मालिक हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोलकिया - फोटो : Facebook/Monarchies of the World
जंबुद्वीप में स्थित देश ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोलकिया की गिनती दुनिया के सबसे अमीर सुल्तानों में होती है। बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके पास 14,700 करोड़ रुपये से भी अधिक की संपत्ति है। साल 1980 तक सुल्तान हसनल बोलकिया दुनिया के सबसे अमीर आदमी थे। 
विज्ञापन

3 of 5
सऊदी अरब के राजा और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान - फोटो : Instagram/Prince Mohammed bin Salman
सऊदी अरब का शाही परिवार भी काफी अमीर है। इस परिवार की कुल निजी संपत्ति करीब 1.4 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 86 लाख करोड़ रुपये है। वैसे तो इस शाही परिवार में कई सदस्य हैं, जिसमें क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान भी शामिल हैं। इनकी व्यक्तिगत संपत्ति तीन बिलियन डॉलर से अधिक यानी करीब 214 अरब रुपये से ज्यादा बताई जाती है।  

4 of 5
थाईलैंड के राजा महा वाचिरालोंगकोंन - फोटो : Facebook/Maha Vajiralongkorn
थाईलैंड के राजा महा वाचिरालोंगकोन को दुनिया का सबसे अमीर सम्राट कहा जाता है। साल 2011 में फोर्ब्स पत्रिका में दुनिया के सबसे अमीर लोगों की एक सूची जारी की गई थी, जिसमें राजा वाचिरालोंगकोन की संपत्ति दो से चार लाख करोड़ रुपये के बीच आंकी गई थी। इसमें उनका अरबों रुपये का शाही महल भी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय - फोटो : iStock
ब्रिटेन का शाही परिवार तो वैसे दुनियाभर में चर्चित है, लेकिन अन्य देशों के शाही परिवारों के मुकाबले इनके पास कम संपत्ति है। बताया जाता है कि इस शाही परिवार की कुल संपत्ति 3500 करोड़ रुपये से ज्यादा है। फिलहाल ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय हैं।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें