फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइप 2 डायबिटीज से जूझ रही महिलाओं को होती है नींद संबंधी समस्या: स्टडी

Wed, 28 Aug 2019 06:39 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
diabetes
टाइप 2 डायबिटीज की बीमारी से ग्रसित महिलाओं को पीरियड्स के दौरान नींद की समस्या ज्यादा परेशान करती है। एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है। यह अध्ययन कहता है कि जिन महिलाओं को टाइप 2 डायबिटीज नहीं है, वो पीरियड के दौरान जहां आराम से सो पाती हैं, वहीं टाइप 2 डायबिटीज से जूझ रही महिलाओं को नींद संबंधी दिक्कतें ज्यादा होती हैं। यह अध्ययन अमेरिका में हुआ है।
 
विज्ञापन

2 of 3
premature menopause
इस अध्ययन में 164 महिलाओं को शामिल किया गया। इन प्रतिभागियों में जिनको डायबिटीज थी उनमें औसत 10 को नींद संबंधी समस्या भी थी जबकि जिन महिलाओं को डायबिटीज नहीं थी उनमें नींद संबंधी समस्या औसत सात थी। अध्ययन में देखा गया कि पीरियड के वक्त इन महिलाओं की नींद की समस्या ज्यादा बढ़ जाती थी। यह अध्ययन मेनोपॉज जनर्ल में प्रकाशित हुआ है। स्टडी उत्तरी कैरोलिना के डरहम में ड्यूक यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ नर्सिंग ने की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
premature menopause
इस अध्ययन में आधे से ज्यादा टाइप 2 डायबिटीज से जूझ रही महिलाओं ने नींद संबंधी समस्याओं को जिक्र किया।  अध्ययन कहता है कि बाक-बार पेशाब जाने और रात में पसीना आने की वजह से पीरियड के दौरान डायबिटीज वाली महिलाओं को नींद संबंधी समस्या ज्यादा सताती है। इस अध्ययन में शामिल औसत 50 साल वाली महिलाओं में से आधे से ज्यादा का वजन अधिक था। 20 फीसदी प्रीमनोपॉलजल और 35 फीसदी महिलाएं ऐसी थी जिनको पीरियड देर से आते हैं। 38 फीसदी महिलाओं को टाइप 2 डायबिटीज था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें