फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपको भी लग चुका है चश्मा तो आज से ही खाने में शामिल करें ये पोषक आहार

Wed, 28 Aug 2019 05:24 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : pixa
आजकल की बदलती हुई जीवनशैली से सबसे ज्यादा जो अंग प्रभावित हुआ वो है आंखें। कम्प्यूटर और मोबाइल के बढ़ते प्रयोग के कारण नजर कमजोर होना आम समस्या बन गई है और डॉक्टर नजर पर चढ़े चश्मे को हटाने के लिए ज्यादातर सर्जरी की सलाह देते हैं। लेकिन जीवनशैली में सही तरीके के बदलाव किए जाएं तो इस परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। अगर आपकी नजर को भी चश्में की जरूरत पड़ गई है तो खानपान में इन बदलाव से आंखों की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है। तो आइए जाने किन खाद्य पदार्थों का सेवन असरकारक होता है।

 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : pixa
कौन से आहार का चयन करें भोजन के लिए
ये तो सभी जानते हैं कि विटामिन ए से भरपूर खाद्य पदार्थ का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन केवल विटामिन ए ही नहीं इसके साथ जिंक, ओमेगा 3 फैटी एसिड, सेलेनियम और बीटा कैरोटिन युक्त आहार को अपने भोजन में शामिल करना चाहिए। इसके साथ ही सबसे बड़ी समस्या ये है कि लोग आंखों की मजबूती के लिए जरूरी आहार का सेवन लंबे समय तक नहीं करते हैं जिसकी वजह से इनका पर्याप्त असर नहीं पड़ता और लोगों को लगता है कि चश्मे का उतरना बिना सर्जरी के असंभव है। अगर आपको चश्मा लग गया है और आप बिना सर्जरी के इसे उतारना चाहते हैं तो इन खाद्य पदार्थों को भोजन में शामिल करें। 

 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : pixa
गाजर 
आंखों के लिए गाजर किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें विटामिन ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो वसा में आसानी से घुल जाता है। अगर किसी को चश्में के बगैर धुंधला दिखाई देता है तो लगातार छह महीने तक एक गिलास गाजर के जूस का सेवन करने से अवश्य ही फायदा होगा।

4 of 7
- फोटो : pixa
शकरकंद
शकरकंद जिसे स्वीट पोटैटो भी कहते हैं उसमें बीटा कैरोटिन पर्याप्त मात्रा में होता है जो टूटी-फूटी कोशिकाओं के निर्माण में अहम योगदान देता है। इसका प्रयोग किसी भी तरह से खाने में किया जाना फायदेमंद है। आप इसे उबालकर खाएं या फिर जैतून के तेल में तल कर, इसमें मौजूद पोषक तत्व हर तरह से फायदा पहुंचाते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : pixa
सौंफ 
सौंफ का सेवन पेट के पाचन को दुरुस्त करने के लिए ही नहीं किया जाता है बल्कि इसको खाने से मोतियाबिंद जैसी बीमारियों के होने का खतरा भी कम हो जाता है। रोज रात को सोने से पहले बादाम, सौंफ और मिश्री का पाउडर बनाकर उसका सेवन एक गिलास गर्म दूध के साथ लगातार चालीस दिन तक किया जाए तो यह आंखों की रोशनी को बढ़ाने में बहुत मदद करता है।

 
विज्ञापन

6 of 7
आंवला
आंवले में विटामिन सी, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटैशियम, आयरन, कैरोटीन और विटामिन बी कॉम्पेलक्स जैसे तत्व होते हैं जो आंखों की रोशनी बढाने के लिए हर तरह से फायदेमंद हैं। वैसे तो आंवले का सेवन कच्चे रूप में करना ज्यादा अच्छा होता है लेकिन इसका जूस बनाकर भी पिया जा सकता है। दो चम्मच आंवले के जूस को पानी में मिलाकर पिएं या फिर चाहें तो उसमें थोड़ा सा शहद भी मिला सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : pixa
शरीफा
शरीफा को सीताफल भी कहा जाता है। इस फल के औषधीय गुणों के बारें में बहुत ही कम लोग जानते हैं। सितंबर से नवंबर महीने के बीच मिलने वाले इस मौसमी का फल का सेवन अगर नियमित रूप से किया जाए तो चश्में के बढ़ते हुए नंबर को रोका जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें