शरीर को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को नियमित रूप से विटामिन और खनिजों से पूर्ण आहार के सेवन की सलाह देते हैं। कई रिपोर्टस से पता चलता है कि आमतौर पर शरीर को भोजन से सभी आवश्यक पोषक तत्वों की प्राप्ति नहीं हो पाती है, यही कारण है कि पोषण विशेषज्ञ आहार में फलों को शामिल करने पर विशेष जोर देते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो रोजाना दिन में दो ताजे फल खाने से आप स्वस्थ और फिट रह सकते हैं। फलों का नियमित रूप से सेवन करना वजन घटाने, अंगों को स्वस्थ रखने के साथ कई प्रकार की पुरानी बीमारियों के खतरे को कम करने में सहायक हो सकता है।
आहार विशेषज्ञों कहते हैं, स्वास्थ्य के लिए रोजाना फलों का सेवन करना आवश्यक है,लेकिन फलों को खाने का भी एक निश्चित समय होता है। कई फलों को सुबह के समय तो कुछ को शाम के समय खाने से, फायदे की जगह नुकसान हो सकते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए फलों को सूर्यास्त से पहले खाना चाहिए। आइए इसके कारणों को आगे की स्लाइडों में विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं।