देश के तमाम हिस्सों से डेंगू के बढ़ते मामलों की खबरें सामने आ रही हैं। राजधानी दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में डेंगू के कारण हालात बिगड़ गए हैं। हालिया रिपोर्टस के मुताबिक इस बार रोगियों में डेंगू के दो बेहद खतरनाक प्रकारों का निदान किया जा रहा है, जिसने चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक एडीज मच्छरों के काटने के कारण होने वाले इस रोग में ब्लड प्लेटलेट्स तेजी से कम होने लगते हैं, गंभीर स्थितियों में यह रोगी की मौत का भी कारण बन सकता है। डॉक्टरों के मुताबिक डेंगू से सुरक्षित रहने के लिए मच्छरों से बचाव करना बहुत आवश्यक होता है। पर क्या आपको भी अन्य लोगों की तुलना में मच्छर ज्यादा काटते हैं?
अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि उन्हें मच्छर ज्यादा काटते हैं, पर क्या वास्तव में यह संभव है कि मच्छर कुछ लोगों को ज्यादा काटें और कुछ लोगों को कम? साल 2014 में छपी एक रिपोर्ट इस बात का समर्थन करती है। अध्ययन के मुताबिक मच्छर कुछ ब्लड ग्रुप वाले लोगों को ज्यादा काटते हैं। आइए इस बारे में आगे की स्लाइडों में जानते हैं।