फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञों से जानें: कोविड संक्रमित कब खत्म कर सकते हैं होम आइसोलेशन? किन बातों का रखना होता है ध्यान?

Fri, 07 May 2021 06:44 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हल्के लक्षण वाले रोगियों को होम आइसोलेशन की सलाह - फोटो : iStock
डॉक्टर मुकुल कुमार सिंह
एनएमसीएच, पटना


कोविड-19 के हल्के लक्षण वाले रोगियों को डॉक्टर होम आइसोलेशन में रहने की सलाह देते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि रोगियों में लक्षणों की प्रकृति और वायरस की ऊष्मायन अवधि (जो कि 5-12 दिन है) को देखते हुए ठीक होने में 14 दिन तक का समय लग सकता है। यदि रोगी लक्षणों के दिखने के बाद 14-17 दिनों तक होम आइसोलेशन में रह जाए तो उनमें वायरस का असर हो जाता है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर होम आइसोलेशन को कब खत्म किया जा सकता है? आइए इस बारे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
नए स्ट्रेनों में लोगों को हो रही है दस्त और उल्टी की दिक्कत - फोटो : social media
किन्हें होम आइसोलेशन में जाना चाहिए?
डॉक्टर मुकुल कहते हैं कि फ्लू और सामान्य सर्दी-खांसी में लोगों को स्वाद और गंध जाने की दिक्कत नहीं होती है, वहीं यदि आपको कोरोना है तो फ्लू वाले लक्षणों के साथ स्वाद और गंध न आने की समस्या हो सकती है। इसके अलवा कोविड के नए स्ट्रेनों के कारण लोगों में दस्त और उल्टी होने की भी शिकायतें मिल रही हैं। जिन लोगों में ये सभी लक्षण चार से पांच दिनों तक बने रहते हैं, उन्हें टेस्ट कराने के बाद आइसोलेट होकर लक्षणों की निगरानी करते रहना चाहिए।
 
विज्ञापन

3 of 6
14 दिन के बाद खत्म कर सकते हैं आइसोलेशन - फोटो : iStock
होम आइसोलेशन कब खत्म करें
होम आइसोलेशन को लेकर एनएमसीएच पटना के डॉक्टर मुकुल कुमार सिंह कहते हैं कि जिन रोगियों में कोरोना के एसिम्टोमैटिक लक्षण हों वह पॉजिटिव टेस्ट रिपोर्ट आने के 10 दिनों के बाद अपना होम आइसोलेशन खत्म कर सकते हैं। इसके अलावा लक्षणों के आधार पर होम आइसोलेशन खत्म करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से बात कर लेना उचित रहता है। मध्यम स्तर के लक्षण वालों को 14-17 दिनों तक होम आइसोलेशन में रहना चाहिए।
 

4 of 6
लक्षणों की करते रहें निगरानी - फोटो : Social media
लक्षणों में सुधार
डॉक्टर कहते हैं कि रोगी के आइसोलेशन समाप्त करने की अवधि उनके लक्षणों के प्रकार और उसकी गंभीरता पर भी निर्भर करती है। बुखार को आमतौर पर संक्रमण का क्लासिक मार्कर माना जाता है। यदि संक्रमित व्यक्ति को तीन दिनों से बुखार नहीं आ रहा है साथ ही उसे लक्षणों में भी सुधार मालूम होता है, तो डॉक्टरों की सलाह के आधार पर होम आइसोलेशन को खत्म किया जा सकता है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
होम आइसोलेशन खत्म करने से पहले निगेटिव टेस्ट जरूरी - फोटो : Pixabay
निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट
डॉक्टर मुकुल कहते हैं कि आरटी-पीसीआर रिपोर्ट का निगेटिव आना भी संक्रमण से ठीक होने का संकेत माना जाता है। निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट के आधार पर भी होम क्वारंटीन को समाप्त किया जा सकता है। देश में कोरोना जांच की बढ़ी मांग को देखते हुए जारी हालिया गाइडलाइंस में कहा गया है कि जो लोग होम क्वारंटीन की निर्धारित अवधि को पूरा कर चुके हैं उन्हें दोबारा आरटी-पीसीआर जांच कराने की आवश्यकता नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
14 दिनों में वायरस का कम हो जाता है असर - फोटो : पीटीआई
क्या कहते हैं एम्स के निदेशक
होम आइसोलेशन को लेकर  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया कहते हैं कि किसी भी कोरोना संक्रमित के लिए होम आइसोलेशन की 14 दिनों की अवधि को पर्याप्त माना जाता है। इतने दिनों में वायरस का शरीर में प्रभाव खत्म हो जाता है, इसके बाद रोगी आइसोलेशन को खत्म कर सकते हैं। यह वैज्ञानिक रूप से सिद्ध भी है कि कोरोना के हल्के मामलों में वायरस छह या सात दिनों के बाद अप्रभावी हो जाता है। 

-------
नोट: यह लेख कोरोना जागरूकता कार्यक्रम के दौरान एनएमसीएच पटना के डॉक्टर मुकुल कुमार सिंह से एक बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें