फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अलर्ट: जानें कैसे करना चाहिए पल्स ऑक्सीमीटर का इस्तेमाल, यहां जानें सही तरीका और पूरी जानकारी

Fri, 07 May 2021 05:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से संक्रमितों की संख्या में दिन प्रतिदिन काफी इजाफा देखा जा रहा है। अस्पतालों में बेड की कमी और ऑक्सीजन की किल्लत के बीच पल्स ऑक्सीमीटर की मांग भी तेजी से बढ़ी है। ये एक ऐसी मशीन है जो व्यक्ति के ऑक्सीजन स्तर की निगरानी करती है। ऐसे में इस मशीन के इस्तेमाल को लेकर लोगों में थोड़ी सी उलझन देखी जा रही है। तो चलिए इस मशीन को इस्तेमाल करने के सही तरीके के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दरअसल, शरीर में ऑक्सीजन के स्तर को मापने के लिए ऑक्सीमीटर का उपयोग किया जाता है। वहीं, माय जीओवी इंडिया की तरफ से इसके इस्तेमाल के स्टेप की जानकारी दी गई, जिनके बारे में जानकर आप इसका सही इस्तेमाल कर सकते हो।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इस्तेमाल करने के ये हैं स्टेप

-सबसे पहले आपको किसी भी नेल पॉलिश और अगर आपने नकली नाखून लगाया है, तो ये भी हटाना पड़ता है। साथ ही अगर आपके हाथ ठंडे हैं, तो आपको उन्हें गर्म करने की भी जरूरत है।

-इसके बाद आपको माप लेने से पहले कम से कम पांच मिनट तक आराम करने की जरूरत है और इसके बाद ही आप आगे की प्रक्रिया कर सकते हैं।

4 of 6
Oximeter - फोटो : Social Media
-आराम करने के बाद आपको अपने हाथ को अपने सीने पर हार्ट के लेवल पर आराम से रखना है और फिर उसे थामे रहना है।

-इसके बाद आपको ऑक्सीमीटर को बीच से खोलना है और इसे अपनी मध्य या तर्जनी ऊंगली पर रखना है।
विज्ञापन

5 of 6
oximeter - फोटो : सोशल मीडिया
-जब ऊंगली में ये लग जाए, तो इसको कम से कम एक मिनट या उससे अधिक वक्त तक रखना है। ऐसा इसलिए क्योंकि ऑक्सीमीटर को रीडिंग करने में थोड़ा समय लगता है।

-अब आपको ये ध्यान देना है कि ये ज्यादा से ज्यादा कितनी रीडिंग दे रहा है, जो कि पांच सेकंड में नहीं बदल रही है। 

-फिर आपको हर रीडिंग को सही तरीके से पहचानने की जरूरत है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
oximeter - फोटो : istock
-इसके बाद आपको इसे बेस लाइन से रिकॉर्ड करना शुरू करना है और एक ही समय में दिन में तीन बार इसे रिकॉर्ड करना होगा। वहीं, अगर आप अपनी सेहत में कुछ बदलाव महसूस कर रहे हैं, तो आपको अतिरिक्त उपाय करने की जरूरत है।

-वहीं, अगर आप बीमार महसूस कर रहे हैं, तो सांस लेते हुए या जब आपका ऑक्सीजन लेवल 92 प्रतिशत या उससे कम है, तब आराम करते हुए छोटे वाक्यों को पूरा नहीं कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपको 1075 पर कॉल करने की जरूरत है।

स्त्रोत और संदर्भ:
https://twitter.com/mygovindia/status/1385982498451058689

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें