देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को काबू करने के लिए सरकार टीकाकरण पर काफी जोर दे रही है। अब 18 साल और उससे अधिक आयु के लोगों को भी वैक्सीन दिए जाने की शुरुआत हो चुकी है। एक आंकड़े के अनुसार देश में अब तक 17.7 करोड़ से ज्यादा लोगों को या तो कोविशील्ड या कोवैक्सीन का डोज लगाया जा चुका है, उनमें से 3.9 करोड़ लोग दूसरा डोज ले चुके हैं। वैक्सीनेशन को लेकर अब भी लोगों को मन में कई तरह के सवाल और भ्रम हैं, हमारी कोशिश रहती है कि हम आपके मन में मौजूद सभी तरह के भ्रम को दूर कर सकें।
इस लेख में हम आहार विशेषज्ञ से जानेंगे कि टीकाकरण के पहले और बाद का खान-पान कैसा होना चाहिए? वैक्सीनेशन के बाद किन चीजों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए?
विज्ञापन
2 of 6
अच्छे आहार से वैक्सीन के साइड-इफेक्ट्स दूर करें
- फोटो : iStock
पौष्टिक आहार से नियंत्रित करें वैक्सीन के साइड-इफेक्ट्स
आहार विशेषज्ञ कहते हैं कि लोगों के मन में टीकाकरण के दुष्प्रभावों को लेकर काफी डर है। यदि टीकाकरण के पहले और बाद में आप अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखते हैं तो इन दुष्प्रभावों को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन वैक्सीन के साइड-इफेक्ट्स को नियंत्रित करने में काफी हद तक सहायक हो सकता है।
विज्ञापन
3 of 6
रोजना दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर करें सेवन
- फोटो : iStock
लहसुन और हल्दी
आहार विशेषज्ञों के मुताबिक लहसुन इम्युनिटी बढ़ाने और गट बैक्टीरिया को सक्रिय रखने में काफी बेहतरीन खाद्य पदार्थ माना जाता है। लहसुन में प्रोबायोटिक्स पाया जाता है, जो आंत में मौजूद सूक्ष्म जीवों के लिए बेहद आवश्यक होते हैं। इसी तरह हल्दी में मौजूद करक्यूमिन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है। इसे एंटी-स्ट्रेस फूड के रूप में भी जाना जाता है जोकि यह मस्तिष्क को तनाव से बचाता है। सभी लोगों को रोजना दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर इसका सेवन करना चाहिए।
4 of 6
अदरक का सेवन है बेहद फायदेमंद
- फोटो : Social media
अदरक का सेवन
उच्च रक्तचाप, कोरोनरी बीमारी और फेफड़ों के संक्रमण आदि को नियंत्रित करने के लिए अदरक का सेवन बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। यह तनाव को कम करने में मदद करता है, इसलिए इसे रोजाना भोजन और चाय में मिलाकर सेवन करना चाहिए। इसका सेवन वैक्सीनेशन के कारण होने वाली घबराहट को कम करने में सहायक हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 6
हरी सब्जियां पोषक तत्वों से होती हैं भरपूर
- फोटो : Pixabay
हरी सब्जियां
सब्जियां हमारे दैनिक आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। हरी सब्जियां पोषक तत्वों, खनिजों और फेनोलिक यौगिकों से भरपूर होती हैं। इनमें कैल्शियम और खनिजों की भी उच्च मात्रा पाई जाती हैं। वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स को दूर करने के लिए पालक, ब्रोकोली, साग आदि का सेवन करना बेहद फायदेमंद हो सकता है।
वैक्सीनेशन के बाद धूम्रपान और शराब का सेवन न करें
- फोटो : PTI
वैक्सीनेशन के बाद इन चीजों से करें परहेज
विशेषज्ञों के मुताबिक टीकाकरण कराने से पहले कुछ पौष्टिक चीजें खाकर जरूर जाना चाहिए। कभी भी खाली पेट टीकाकरण के लिए न जाएं। इसके अलावा टीकाकरण के पहले और बाद में धूम्रपान और शराब का सेवन भी कुछ दिनों तक नहीं करना चाहिए। टीकाकरण वाले दिन कैफीनयुक्त पेय पदार्थों के सेवन से भी परहेज करना चाहिए।
-------------------- नोट: डॉ प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।