प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
वर्ल्डोमीटर्स नामक वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक कोरोना से 33 लाख 59 हजार लोगों की मौत हुई है। दरअसल, ये अलग-अलग देशों द्वारा सरकारी आंकड़ों में दिखाए गए मौतों के डाटा को जोड़कर बताया गया है। लेकिन हेल्थ मेट्रिक्स के विश्लेषण के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक कोरोना से करीब 6.9 मिलियन यानी 69 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े सरकारी आंकड़ों से दोगुने से भी ज्यादा हैं।