कोरोना वायरस का बढ़ता संक्रमण दुनियाभर के लिए चिंता का सबब बनता जा रहा है। इससे मरनेवालों का आंकड़ा भी हर दिन बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस के कारण मौतें कैसे हो रही हैं? सांस की तकलीफ, कोशिकाओं की क्षति, फेफड़ों का खराब होना आदि अनेक कारण हो सकते हैं। लेकिन क्या इन सबके अलावे मौत के पीछे कुछ और भी कारण हैं? कोरोना वायरस संक्रमण में आखिर वे कौन से कारक हैं, जिनकी वजह से मौतें हो रही है? इन बातों का पता लगाने के लिए पहली बार वृहद स्तर पर शोध अध्ययन किया गया है। ब्रिटेन में हुए इस अध्ययन में एक करोड़ 70 लाख लोगों को शामिल किया गया। आइए जानते हैं इस अध्ययन में क्या कुछ परिणाम सामने आए।