फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन घटाने में असरदार है इस चीज से बना सूप, ऐसे करें इसका सेवन

Tue, 04 Aug 2020 11:46 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आज के समय में वजन का बढ़ना आम हो गया है। लगभग हर घर में आपको कोई न कोई मोटापे का शिकार या वजन बढ़ने की समस्या से परेशान व्यक्ति मिल जाएगा। भारत तो छोड़िए, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देशों में यहीं हालात हैं। हालांकि लोग इससे निपटने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। कोई जिम जाकर पसीना बहाता है तो कोई अपनी डाइट में सुधार करता है, लेकिन इसके बावजूद ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है कि लोगों का वजन घटता है। ऐसे में हम आपको एक ऐसा सूप के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका सेवन कर आप हफ्तेभर में ही अपना वजन घटा सकते हैं। आइए जानते हैं इस सूप के बारे में और ये कैसे वजन घटाने में सहायक है।
विज्ञापन

2 of 5
पत्ता गोभी - फोटो : Pixabay
पत्ता गोभी की सब्जी तो आपने खाई ही होगी, लेकिन क्या कभी आपने इसका सूप पिया है। दरअसल, पत्ता गोभी फाइबर से भरपूर सब्जी है और यह कैलोरी को बैलेंस करता है। इसमें विटामिन, खनिज और पोषक तत्व भी होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्सीफाई करते हैं। इससे वजन घटाने में मदद मिलती है। इसका सूप आपके मेटाबॉलिज्म को तेजी से बढ़ाकर शरीर के फैट को कम करने में सहायता करता है। इतना ही नहीं, यह खून को साफ करने के साथ ही पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में सहायक है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पत्ता गोभी का सूप बनाने के लिए सामग्री 
  • 1 पत्ता गोभी 
  • 2-3 हरी मिर्च
  • 2 प्याज
  • 2-3 गाजर 
  • 2-3 मशरूम
  • 1 टमाटर
  • 1 गुच्छा सेलेरी
  • 3-4 लहसुन की कलियां
  • धनिया पत्ती या एक चुटकी काली मिर्च 
  • 4-5 कप पानी 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सूप बनाने का तरीका 
  • पहले सभी सब्जियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और उसके बाद एक कंटेनर में पानी उबलने के लिए गैस पर रख दें। जब पानी थोड़ा गरम हो जाए तो उसमें सभी सब्जियों को डाल दें और उन्हें अच्छी तरह से चलाएं। फिर उसे ढंक दें और मध्यम आंच पर पकने दें। 15-20 मिनट पकने के बाद उसे उतार लें। अब आपका गर्मागर्म सूप तैयार है। इसमें आप स्वादानुसार नमक डाल लें और चाहें तो थोड़ी सी मिर्च भी डाल सकते हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इस सूप का 7 दिन सेवन करने पर ही दिखने लगता है असर 
  • पत्ता गोभी के इस सूप को आप नियमित तौर पर लें तो ज्यादा बेहतर है। अगर आप चाहते हैं कि आपका वजन जल्दी से घट जाए इस सूप का सेवन जरूर करें। इसके साथ फलों का भी सेवन करना अति उत्तम है, क्योंकि सिर्फ सूप पीने से हो सकता है कि शरीर में कमजोरी आ जाए। इसलिए बेहतर है कि आप हेल्दी चीजों को भी अपनी डाइट में शामिल करें। 
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें