फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: वैज्ञानिकों ने खोजी कोरोना की कमजोरी, इस तरह के पानी से खत्म होगा वायरस

Tue, 04 Aug 2020 09:53 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
CoronaVirus Weakness - फोटो : iStock/Amar Ujala
कोरोना वायरस का संक्रमण देश और दुनिया में बढ़ता ही जा रहा है। देश में हर दिन कोरोना के हजारों नए मामले सामने आ रहे हैं। राहत की बात यह है कि हर दिन बड़ी संख्या में लोग स्वस्थ भी हो रहे हैं। पहले से उपलब्ध और पिछले कुछ महीनों में लॉन्च हुई दवाओं के जरिए कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। वहीं, दुनियाभर के 120 से ज्यादा वैक्सीन कैंडिडेट पर काम हो रहा है। भारत, ब्रिटेन, अमेरिका, रूस समेत कई देश इसकी वैक्सीन तैयार करने के करीब हैं। वैज्ञानिक और शोध संस्थान कोरोना को लेकर लगातार शोध में लगे हैं। अब एक शोध अध्ययन में कोरोना वायरस की एक कमजोरी सामने आई है। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • स्वास्थ्य जगत से जुड़े शोधकर्ता और वैज्ञानिक कोरोना महामारी को रोकने के लिए वैज्ञानिक वैक्सीन विकसित करने में लगे हुए हैं तो दूसरी ओर कोरोना वायरस के बारे में नई-नई चीजों को भी समझ रहे हैं। इसी कड़ी में रूसी वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस की कमजोरी पता करने में कामयाबी हासिल की है। 
विज्ञापन

3 of 6
शोध - फोटो : फाइल फोटो
  • खबरों के मुताबिक, रूस के वेक्टर स्टेट रिसर्च सेंटर ऑफ वायरोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी की रिसर्च टीम ने, साइबेरिया में पता लगाया है कि कमरे के तापमान पर पानी तेजी से फैल रहे वायरस को रोकने में कारगर हो सकता है। 

4 of 6
Research - फोटो : Pixabay
  • वेक्टर स्टेट रिसर्च सेंटर ऑफ वायरोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी के शोध में पाया गया कि सामान्य पानीकोरोना वायरस को बढ़ने से रोक सकता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, 24 घंटे के अंतराल में कमरे के तापमान पर मौजूद पानी में कोरोना वायरस के 90 फीसदी कण नष्ट हो गए, अगले 72 घंटों में 99.9 फीसदी वायरस कण खत्म हो गए। 
विज्ञापन

5 of 6
Research - फोटो : Pixabay
क्लोरीन युक्त पानी भी है असरदार
  • शोधकर्ताओं के मुताबिक, क्लोरीन वाला पानी भी कोरोना वायरस को मारने में कारगर है। शोधकर्ताओं ने पाया कि कोरोना वायरस समुद्र के पानी में कुछ देर जिंदा जरूर रह सकता है, लेकिन बढ़ता नहीं है। क्लोरीन के पानी में भी यही बात लागू होती है। हालांकि कोरोना कितनी देर जिंदा रहेगा, यह पानी के तापमान पर भी निर्भर करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
खौलता पानी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
उबलता हुआ पानी ज्यादा असरदार
  • रूस के शोधकर्ताओं ने बताया कि उबलते हुए पानी में कोरोना वायरस तुरंत मर जाता है। पूर्व के अध्ययनों में भी यह बात कही जा चुकी है कि कोरोना वायरस तापमान से प्रभावित होता है। रूस के इस शोध में कहा गया है कि खौलता पानी वायरस को तुरंत उबलता हुआ पानी वायरस को उसी वक्त और पूरी तरह से मार देता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें