कोरोना संक्रमण से सुरक्षा देने के लिए देशभर में वैक्सीनेशन की रफ्तार को तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में देश के कई राज्यों में 23 जुलाई से गर्भवती महिलाओं का भी वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। गर्भवती महिलाओं पर वैक्सीन के प्रभाव का डेटा उपलब्ध न होने के कारण देश के कोविड टीकाकरण प्रोटोकॉल से अबतक ऐसी महिलाओं को बाहर रखा गया था। हालांकि अब परीक्षण के दौरान कोविड वैक्सीनों को गर्भवती महिलाओं के लिए भी उपयुक्त पाया गया है। नए नियमों के अनुसार कई भी गर्भवती महिला अब भारत में मौजूद दोनों स्वदेशी वैक्सीन- कोवैक्सीन और कोविशील्ड में से एक का चयन कर, टीकाकरण करा सकती है।
महिला रोग विशेषज्ञों के मुताबिक गर्भवती महिलाओं को अन्य लोगों की तुलना में संक्रमण का खतरा अधिक होता है, ऐसे में इनके लिए वैक्सीनेशन बहुत आवश्यक है। अध्ययनों में पाया गया है कि गर्भ में पल रहे शिशु पर वैक्सीन का कोई दुष्प्रभाव तो नहीं पड़ता है, ऐसे में टीके को हर तरह से सुरक्षित और प्रभावी माना जा सकता है।
आइए आगे की स्लाइडों में गर्भावस्था के दौरान टीकाकरण से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातों को जानते हैं।