फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: याददाश्त में सुधार कर दिमाग को करती है तेज, रोजमेरी के ये हैं पांच जबरदस्त फायदे

Thu, 16 Sep 2021 08:55 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रोजमेरी के फायदे - फोटो : iStock
Medically Reviewed by Dr. I.N. Vajpai

डॉ. आईएन वाजपई 

न्यूरो सर्जन
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एम.एस (जनरल सर्जरी), एमसीएच (न्यूरो सर्जरी), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल

अनुभव- 45 वर्ष

अगर दिमाग सही है, तो सबकुछ ठीक है। ये तो आपने सुना ही होगा, लेकिन आज के समय में लोगों की जीवनशैली ऐसी हो गई है कि उनकी याददाश्त धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही है। वैसे याददाश्त कमजोर होने की समस्या ज्यादातर बुजुर्गों में देखने को मिलती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि कई बार डाइट सही नहीं होने से भी लोगों की याददाश्त कमजोर होने लगती है। इसलिए सही डाइट बहुत जरूरी होता है। इससे सिर्फ दिमाग ही नहीं बल्कि शरीर को भी स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है। रोजमेरी, जिसे गुलमेहंदी के नाम से भी जाना जाता है, याददाश्त में सुधार लाने और बुद्धि व ध्यान बढ़ाने में मदद करती है। यह अल्जाइमर या डिमेंशिया (मनोभ्रंश) के मरीजों के लिए भी लाभकारी होती है। दरअसल, रोजमेरी अद्भुत स्वाद और सुगंधित जड़ी-बूटियों में से एक है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होती है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इम्यूनिटी को बनाती है मजबूत 
  • अगर शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होगी तो विभिन्न रोगों से बचाव संभव है और रोजमेरी के इम्यूनिटी यानी प्रतिरक्षा बढ़ाने वाले गुणों को काफी प्रभावशाली माना जाता है। दरअसल, इसमें कई महत्वपूर्ण एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
पेट के लिए भी है फायदेमंद 
  • रोजमेरी को खराब पेट, कब्ज, सूजन, दस्त आदि के लिए प्राकृतिक उपायों में से एक माना जाता है, क्योंकि इसमें सूजन कम करने वाले और उत्तेजक गुण पाए जाते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि हफ्ते में एक बार इसका सेवन जरूर करना चाहिए। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बढ़ाती है ब्लड सर्कुलेशन 
  • रोजमेरी में पाए जाने वाले गुण लाल रक्त कोशिकाओं (रेड ब्लड सेल्स) के बनने और ब्लड सर्कुलेशन (रक्त परिसंचरण) को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
तनाव को दूर करने में उपयोगी 
  • विशेषज्ञ कहते हैं कि रोजमेरी की सुगंध मूड में सुधार, मन को शांत रखने और चिंता या तनाव से राहत दिलाने में मदद कर सकती है। इसके तेल का इस्तेमाल तनाव को दूर भगाने में किया जाता है। रोजमेरी की पत्तियों को पानी में उबाल कर उस पानी से गरारा करने पर सांसों की बदबू से भी राहत मिल सकती है। 
नोट: डॉ. आईएन वाजपई अत्यधिक योग्य और अनुभवी न्यूरो सर्जन हैं। इन्होंने लखनऊ के केजीएमसी से अपना एमबीबीएस किया है। इसके बाद इन्होंने जनरल सर्जरी में एमएस किया और न्यूरो सर्जरी में एमसीएच की पढ़ाई की है। इन्होंने 1996 में कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में काम किया और 2012 में प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष के रूप में रिटायर हुए। डॉक्टर आईएन वाजपाई आईएमए एंड न्यूरोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉक्टर वाजपई को 45 वर्षों का अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें