बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्ट्री है जहां एक्टर्स और एक्ट्रेस को अपनी फिट बॉडी और मेन्टल हेल्थ के लिए काफी एक्टिव रहना पड़ता है। खास कर अभिनेत्रियों को अपनी फिटनेस का कुछ ज्यादा ही ख्याल रखना होता है। खूबसूरत और फिट दिखने के लिए अभिनेत्रियां डाइट से लेकर वर्कआउट तक कई तरीकों से खुद को बेहतर बनाकर रखती हैं। बॉलीवुड में नई नई अभिनेत्रियों के अलावा कुछ सीनियर अभिनेत्रियां भी हैं जो हेल्थ के मामले में आम लोगों के लिए रोल मॉडल हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक हीरोइन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी फिटनेस पर बहुत ध्यान देती हैं। बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन अपनी शारीरिक फिटनेस और मेन्टल हेल्थ के लिए काफी जागरूक रहती हैं। सुष्मिता सेन उन एक्ट्रेस की लिस्ट में आती हैं जो काफी फिटनेस कॉन्शियस हैं। सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी एक्सरसाइज की वीडियो इंस्टाग्राम पर भी अपलोड करती रहती हैं। आइए, जानते है पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन का फिटनेस मंत्र।