फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: कोरोना से सुरक्षा देने में नीला सर्जिकल मास्क हुआ 'फेल', अध्ययन में बड़ा खुलासा

Fri, 03 Sep 2021 08:06 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सर्जिकल मास्क कितने असरदार? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों से सुरक्षात्मक उपायों को लगातार प्रयोग में लाते रहने की अपील कर रहे हैं। कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनने, हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखने और सोशल डिस्टेंसिंग नियमों के पालन पर जोर दिया जा रहा है। पिछले डेढ़ साल से जारी कोरोना के कहर के चलते अब मास्क पहनना लोगों की आदत का हिस्सा बन चुका है, पर क्या हर तरीके का मास्क संक्रमण से सुरक्षा दे सकता है? क्या आप जानते हैं, कि जो मास्क लगा रहे हैं, वह संक्रमण से सुरक्षित रखने में कितना प्रभावी है? इसी से संबंधित हाल ही में किए गए अध्ययन में वैज्ञानिकों ने नीले रंग के सर्जिकल मास्क को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अध्ययन में वैज्ञानिकों ने इस तरह के मास्क को कोरोना से सुरक्षा देने में अप्रभावी बताया है।
कनाडा में वाटरलू विश्वविद्यालय द्वारा किए गए अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया है कि महामारी के दौरान अधिकांश लोगों द्वारा उपयोग किए जाने वाले नीले रंग वाले सर्जिकल फेस मास्क को कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा देने में असरदान नहीं पाया गया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए लोगों को और दूसरे तरह के मास्क पहनने चाहिए, क्योंकि सर्जिकल फेस एरोसोल की बूंदों को रोकने में ज्यादा प्रभावी नहीं माने जा सकते हैं। आइए इस अध्ययन के बारे में आगे की स्लाइडों में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना से सुरक्षा देने में नीले सर्जिकल मास्क ज्यादा प्रभावी नहीं - फोटो : iStock
क्यों असरदार नहीं हैं सर्जिकल मास्क?
मास्क की प्रभाविकता को लेकर किए गए इस अध्ययन में शोधकर्ता बताते हैं, महामारी के दौरान लोकप्रिए हुए नीले सर्जिकल मास्क को केवल 10 फीसदी तक ही प्रभावी माना जा सकता है, इसका मुख्य कारण यह है कि इस तरीके के मास्क चेहरे को अच्छी तरह से ढक नहीं पाते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि जिस तरह से कोरोना के नए और अधिक संक्रामक वैरिएंट्स के बारे में पता चल रहा है, ऐसे में लोगों के लिए मास्क पहनना बेहद आवश्यक है। एन95 और केएन95 जैसे मास्क अधिक प्रभावी ढंग से कोरोना से सुरक्षा दे सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
संक्रमण से बचने के लिए N95 मास्क जरूरी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
चेहरे को अच्छी तरह से कवर करने वाले मास्क पहनें
विश्वविद्यालय में मेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग के प्रोफेसर और अध्ययन के प्रमुख डॉ सेरही यारुसेविच कहते हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है कि संक्रमण से बचाव के लिए चेहरे को अच्छी तरह से कवर करना सबसे आवश्यक है, हालांकि जब बात एरोसोल को नियंत्रित करने की आती है तो विभिन्न मास्क की प्रभावशीलता में बड़ा अंतर देखने को मिला है। बहुत से लोग ऐसे मास्क पहनते हैं जो उनके चेहरे पर ठीक से फिट नहीं होते हैं। ऐसी स्थिति में एरोसोल की बूंदें बाहर आ सकती हैं, जिससे लोगों को संक्रमण हो सकता है। नीले सर्जिकल मास्क को इसी आधार पर संक्रमण से सुरक्षा देनें में फिट नहीं पाया गया है।

4 of 5
चेहरे को ढकने वाले मास्क पहनें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
कौन से मास्क हैं ज्यादा प्रभावी?
अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि सर्जिकल मास्क की तुलना में एन95 मास्क को एरोसोल की बूंदों को फिल्टर करने में अधिक सक्षम पाया गया है। प्रोफेसर यारुसेविच कहते हैं, यह सामान्य सी बात है कि जो मास्क नाक और मुंह को अच्छी तरह से कवर करेगा उसे संक्रमण से सुरक्षा देने में ज्यादा कारगर माना जा सकता है। लोगों को यदि उपलब्ध हो सके तो एन95 मास्क का प्रयोग अधिक करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
N95 मास्क को पाया गया ज्यादा असरदार - फोटो : Pixabay
एन95 मास्क को माना जा रहा है ज्यादा असरदार
गौरतलब है कि इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के पूर्व कोविड-19 सलाहकार और शीर्ष महामारी विज्ञानी माइकल ओस्टरहोम ने भी कहा था कि लोग जिस तरह के मास्क का प्रयोग कर रहे हैं, उसे संक्रमण से सुरक्षा देने में ज्यादा असरदार नहीं माना जा सकता है। इसी माह की शुरुआत में माइकल ओस्टरहोम ने कहा था कि लोगों को एन95 रेस्पिरेटर मास्क पहनना शुरू करना चाहिए, इस तरीके के मास्क संक्रमण से सुरक्षा देने में ज्यादा कारगर हो सकते हैं। हम एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति में हैं, इसमें कोरोना से किस स्तर तक बचाव करना है, अभी तक बहुत स्पष्ट नहीं है। फिलहाल लोगों को मास्क के इस्तेमाल के प्रति विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।


-------------
स्रोत और संदर्भ: 
Study supports widespread use of better masks to curb COVID-19 indoors

अस्वीकरण नोट: यह लेख कनाडा में वाटरलू विश्वविद्यालय द्वारा किए गए अध्ययन के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें