कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए देश में तरह-तरह के घरेलू उपायों के प्रयोग में लाया जा रहा है। गर्म पानी और काढ़े से लेकर तमाम तरह के इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फलों के सेवन को इन दिनों कोरोना वायरस से बचाने वाले ढाल के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। भाप लेना भी ऐसा ही एक उपाय है जिसे विशेषज्ञ, संक्रमण से सुरक्षा देने वाले उपायों में से एक मान रहे थे।
हाल ही में हुए एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया है कि दुनियाभर में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए प्रयोग में लाई जा रही 'स्टीम थेरपी' यानी की भाप लेने से कोई लाभ नहीं होता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कोरोना से बचने के लिए अब इस उपाय को प्रयोग में नहीं लाया जाना चाहिए?