दुनियाभर में कोरोनावायरस के संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। देश में कोरोना का यह नया वैरिएंट काफी तेजी से पैर पसार रहा है, अब तक इससे संक्रमित 1431 लोगों की पहचान की जा चुकी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों को आशंका है कि जिस गति से ओमिक्रॉन के मामले सामने आ रहे हैं, यह देश में तीसरी लहर का कारण बन भी सकता है। इससे बचाव के लिए सभी लोगों को नियमित रूप से कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करते रहना चाहिए।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना के इस नए वैरिएंट को लेकर चिंता जताते हुए बताया कि यह "बहुत अधिक" जोखिम पैदा कर सकता है। इसके संक्रमण के कारण स्वास्थ्य प्रणालियों पर बुरा असर पड़ सकता है, इसलिए इसके प्रसार को काबू करने के लिए लोगों को बचाव के सभी आवश्यक उपाय करते रहने चाहिए। कोरोना की दहशत के बीच सुरक्षित और सतर्क रहना भी हमारी जिम्मेदारी है, इसके लक्षणों को ध्यान में रखना हम सभी के लिए आवश्यक है। वैज्ञानिकों ने हालिया रिपोर्ट में नाक और गले से संबंधित लक्षणों के अलावा एक और लक्षण के बारे में लोगों को अलर्ट किया है।