फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 पैक्स बनाने जिम जाते हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर, इस गंभीर बीमारी का शिकार हो रहे हैं लड़के

Mon, 04 Feb 2019 04:01 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
fitness
कौन नहीं चाहता की वो फिट रहे, ऊपर से यदि आप बॉलीवुड सेलिब्रिटी की तरह 6 पैक्स बनाने की चाहत रखते हैं तो यह खबर केवल आपके लिए है। दरअसल, फिट रहने की चाहत आपको बीमार कर सकती है। अब आप सोच रहे होंगे की फिट रहने से कोई बीमार कैसे हो सकता है। दरअसल, एक स्टडी में यह पाया गया है कि जो लड़के सिक्स पैक्स बनाने की चाह रखते हैं वह खतरनाक बीमारी के शिकार हो सकते हैं। आइए जानते हैं किस तरह आपके सिक्स पैक्स की चाहत आपको बीमार कर सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
fitness
लड़कों बॉडी बनाने का बहुत शौक होता है और इसके लिए जिम में घंटों पसीना बहाते हैं। डायट फॉलो करते हैं तब जाकर वह 6 या 8 पैक्स ऐब्स बना लेते हैं। लेकिन उनके सिक्स पैक्स की चाहत उन्हें बीमार कर सकती है। दरअसल, हाल ही में हुई एक स्टडी से पता चला है कि जो पुरुष 6 पैक ऐब्स पाने की कोशिश में दिन-रात लगे रहते हैं उनमें इस खतरनाक बीमारी का खतरा दूसरों के मुकाबले ज्यादा रहता है। 
विज्ञापन

3 of 5
fitness
नौरवेजियन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस ऐंड टेक्नॉलजी और हावर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने शोध में पाया कि लड़कों को अपनी खुद की बॉडी को लेकर जो इमेज डिसऑर्डर है उसमें और उनके मानसिक स्वास्थ्य के बीच गहरा संबंध पाया गया है।  6 पैक्स एेब्स बनाते समय यही सबसे बड़ा खतरा होता है।

4 of 5
fitness
शोधकर्ताओं का यह भी कहना है कि ऐसा करने से पुरुषों को केवल डिप्रेशन का ही नहीं बल्कि वीकेंड पर ज्यादा खाने, शराब पीने और स्टेरॉयड्स आदि के इस्तेमाल करना का भी खतरा अधिक रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
DHONI GYM
स्टडी से यह बात सामने आई है कि केवल दस प्रतिशत पुरुषों को अपनी बॉडी पसंद नहीं है। शोध के लीड ऑथर डॉ. नित्र टेटली का कहना है कि शोध के दौरान ज्यादातर पुरुषों का कहना था कि वह अगर एक दिन वर्कआउट नहीं करते हैं को उसेस उन्हें अपराधबोध महसूस होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें