फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alert: ये तीन 'सफेद चीजें' सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक, कम कर दें इनका सेवन वरना हो सकती हैं गंभीर बीमारियां

Sat, 03 Aug 2024 10:25 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ज्यादा नमक खाने के नुकसान - फोटो : istock
हम जिस तरह की चीजों का सेवन करते हैं सेहत पर उसका सीधा असर होता है। यही कारण है कि शरीर को रोग मुक्त रखने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ आहार में पौष्टिक चीजों जैसे हरी सब्जियां-फल, नट्स-सीड्स को शामिल करने की सलाह देते हैं। बीमारियों से बचे रहने के लिए आहार में क्या शामिल करें, इससे ज्यादा ये जानना जरूरी है कि किन चीजों से दूरी बनाई जाए?

अध्ययनों के आधार पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, हम सभी के दैनिक आहार में तीन सफेद चीजें ऐसी हैं जिनसे कई प्रकार की बीमारियों का जोखिम हो सकता है। बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो वर्षों से इनका सेवन तो कर रहे हैं पर इसके कारण होने वाली दिक्कतों से अनजान हैं।

आइए इन चीजों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कई तरह की बढ़ रही हैं बीमारियां - फोटो : Freepik.com
आहार में शामिल तीन सफेद चीजें 

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि दुनियाभर में तेजी से बढ़ती क्रोनिक बीमारियों के लिए आहार की जिन चीजों को सबसे ज्यादा नुकसानदायक पाया गया है वह हैं- चीनी, नमक और सफेद चावल। ब्लड प्रेशर से लेकर वजन बढ़ने, ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ाने और किडनी-लिवर की सेहत को नुकसान पहुंचाने के लिए इन्हें प्रमुख कारकों में से एक पाया गया है।

इतना ही नहीं वैश्विक स्तर पर बढ़ रहे हार्ट अटैक के जोखिमों से बचाव के लिए वैज्ञानिक सभी लोगों को आहार में नमक (सोडियम) की मात्रा कम रखने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं कि ये सफेद चीजें सेहत को किस तरह से नुकसान पहुंचाती हैं?
विज्ञापन

3 of 5
सफेद नमक हानिकारक - फोटो : istock
नमक से ब्लड प्रेशर-हार्ट की दिक्कत

सोडियम (सफेद नमक) का सेवन हम सभी रोजाना करते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि असल में ये हमारे लिए बहुत हानिकारक हो सकता है। ज्यादा नमक वाली चीजों के सेवन के कारण हाई ब्लड प्रेशर का जोखिम रहता है जिससे हृदय रोग-हार्ट अटैक होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके अलावा इसे किडनी की बीमारियों के लिए भी जिम्मेदार पाया गया है।

अध्ययनों में पाया गया है कि नमक के अधिक सेवन से मूत्र प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है जो किडनी रोग और हृदय रोग के विकास के लिए एक प्रमुख जोखिम कारक है। ये किडनी स्टोन के खतरे को भी बढ़ा देता है।

4 of 5
चीनी से होने वाली बीमारियां - फोटो : istock
चीनी से डायबिटीज-मोटापे का जोखिम

नमक की ही तरह से सफेद चीनी को भी बहुत हानिकारक माना जाता रहा है। जिन लोगों को डायबिटीज की दिक्कत होती है उन्हें सफेद चीनी से बिल्कुल परहेज करने की सलाह दी जाती है। अधिक चीनी खाने से टाइप 2 डायबिटीज के जोखिम कारक बढ़ सकते हैं। सोडा जैसे पेय पदार्थों में भी बहुत अधिक चीनी होती है जिससे ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा रहता है।

शोध में पाया गया है कि जो लोग अधिक चीनी या मीठे पेय का सेवन करते हैं उनमें मोटापा होने का खतरा भी काफी अधिक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सफेद चावल खाने के नुकसान - फोटो : Istock
सफेद चावल का कम कर दें सेवन

सफेद चावल में पौष्टिक चीजों की कमी होती है साथ ही ये कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी से भरपूर होता है। इसके अधिक सेवन से वजन बढ़ सकता है। डायबिटीज रोगियों को भोजन में सफेद चावल की मात्रा कम से कम रखने की सलाह दी जाती है। सफेद चावल में स्टार्च की मात्रा अधिक होती है और अगर आप इसका ज्यादा सेवन करते हैं तो इससे डायबिटीज बढ़ सकती है। स्टार्च की अधिक मात्रा के कारण चावल, शरीर में शुगर लेवल को बढ़ाता है जिससे बॉडी फैट की मात्रा भी बढ़ने का खतरा रहता है।



-------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें