फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: हार्ट अटैक के संकेत हो सकते हैं ये पांच लक्षण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज करने की गलती

Fri, 29 Oct 2021 03:37 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरु
विज्ञापन
1 of 6
पुनीत राजकुमार का हार्ट अटैक से निधन - फोटो : Pixabay
Medically Reviewed by Dr. Sandeep Khasa 

डॉ. संदीप खासा 
कार्डियोलॉजिस्ट,
 उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल (पानीपत) 
डिग्री - एम.बी.बी.एस


हार्ट अटैक से फिल्म अभिनेताओं की मौत का सिलसिला जारी है। पिछले महीने ही बिग बॉस 13 के विनर और अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हुआ था और अब कन्नड़ सिनेमा के पावर स्टार कहे जाने वाले एक्टर पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को निधन हो गया। हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें बंगलुरु के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था। वह अभी महज 46 साल के थे। विशेषज्ञ कहते हैं कि हृदय रोग एक बहुत ही घातक बीमारी है। इसकी वजह से हर साल दुनियाभर में लाखों लोगों की मौत हो जाती है। आमतौर पर यह बीमारी बुजुर्गों में अधिक देखने को मिलती है, लेकिन अब कम उम्र के लोगों को भी यह तेजी से अपनी चपेट में ले रही है और इसकी सबसे बड़ी वजह लोगों की बदली हुई लाइफस्टाइल है, जो हार्ट अटैक की समस्या को बढ़ा रही है। ऐसे में आइए जानते हैं हार्ट अटैक के कुछ लक्षणों के बारे में, जिन्हें नजरअंदाज करने की गलती किसी को भी नहीं करनी चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सीने में बेचैनी 
  • यह हार्ट अटैक के सबसे आम लक्षणों में से एक है। अगर आपकी छाती में दर्द, जकड़न या दबाव महसूस हो रहा है तो हार्ट ब्लॉकेज होने या दिल का दौरा पड़ने का संकेत हो सकता है। किसी-किसी को तो ऐसा लगता है कि जैसे उनकी छाती पर कोई हाथी बैठ गया हो। इस संकेत को भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
जी मिचलाना, सीने में जलन, अपच या पेट दर्द 
  • हार्ट अटैक के दौरान कुछ लोगों में जी मिचलाना, सीने में जलन, अपच या पेट दर्द जैसे लक्षण भी देखने को मिल सकते हैं। कभी-कभी तो उल्टी की शिकायत भी हो सकती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि इस तरह के लक्षण महिलाओं में अधिक देखने को मिलते हैं। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
बांह में दर्द 
  • हार्ट अटैक के लक्षणों में बांह में दर्द भी शामिल है। विशेषज्ञ कहते हैं कि यह दर्द छाती से शुरू होकर बाहर की ओर बढ़ता जाता है। हालांकि कुछ लोगों में हाथ में दर्द भी हार्ट अटैक के लक्षण के रूप में सामने आया है। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
चक्कर आना 
  • वैसे तो चक्कर आने की समस्या को आम समस्या माना जाता है, क्योंकि कभी-कभी काफी देर तक भूखे-प्यासे रहने पर यह समस्या होती है, लेकिन अचानक अस्थिर महसूस करने और सीने में तकलीफ के साथ-साथ सांस लेने में दिक्कत को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
गले या जबड़े में दर्द 
  • विशेषज्ञ कहते हैं कि गले या जबड़े का दर्द को पूरी तरह से हृदय से संबंधित नहीं माना जा सकता है, लेकिन अगर सीने में दर्द और दबाव है और वह आपके गले या जबड़े तक फैला हुआ है तो यह हार्ट अटैक का लक्षण हो सकता है। 
नोट: डॉ. संदीप खासा एक अनुभवी हृदय रोग विशेषज्ञ हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में सेवारत हैं। इन्होंने रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसी के साथ इन्होंने संजय गांधी पोस्टग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज से कार्डियोलॉजी में डॉ.ेट ऑफ मेडिसिन भी पूरा किया है। डॉ. संदीप खासा को गुरुग्राम के मेडिऑर अस्पताल में सलाहकार के रूप में काम करने का अनुभव भी है। इसके अलावा इनको गुरुग्राम के फोर्टिस में एसोसिएट कंसल्टेंट के तौर पर भी काम करने का अनुभव भी है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें