फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्वर्ड विशेषज्ञों का दावा: कैंसर जैसी बीमारियों से सुरक्षित रखने में फायदेमंद है यह फल, हृदय रोग में भी लाभदायक

Wed, 13 Oct 2021 05:28 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अनार खाने से सेहत को लाभ - फोटो : Pixabay
तमाम अध्ययनों से पता चलता है कि अगर आहार में पौष्टिक चीजों को शामिल किया जाए तो न सिर्फ कई तरह की बीमारियों के खतरे के कम किया जा सकता है, साथ ही यह आपके लंबे आयु के सपने को पूरा करने में भी सहायक माना जाता है। पौष्टिक आहार का मतलब- साबुत अनाज, फल और हरी सब्जियों का अधिक से अधिक सेवन। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो कई सारे फलों में ऐसे गुण होते हैं जो तमाम प्रकार की गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में सहायक हो सकते हैं। हार्वर्ड मेडिकल विशेषज्ञों की टीम ने हालिया शोध में इसी से संबंधित बड़ा दावा किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में आसानी से उपलब्ध फल अनार सेहत के लिए विशेष लाभदायक हो सकता है। 

क्लीवलैंड क्लिनिक में वरिष्ठ आहार विशेषज्ञ जूलिया ज़म्पानो ने अनार के सेवन से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में लोगों को बताया है। जूलिया ज़म्पानो कहती हैं, अनार कम कैलोरी लेकिन तमाम तरह के पोषक तत्वों से भरपूर फल है जिसके तमाम अध्ययनों में स्वास्थ्य लाभ के बारे में पता चलता है। आइए आगे की स्लाइडों में अनार खाने से सेहत को होने वाले ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
कैंसर रोगियों के लिए फायदेमंद है अनार - फोटो : Pixabay
कैंसर से लड़ने वाले गुण
आहार विशेषज्ञ जूलिया बताती हैं, अध्ययनों से पता चलता है कि अनार में कई प्रकार के शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो पर्यावरणीय विषाक्त पदार्थों से शरीर की कोशिकाओं की रक्षा करने में मदद करते हैं। इसके अलावा डीएनए की क्षति को रोकते में भी इसे कारगर पाया गया है, जिससे कैंसर हो सकता है। ज़म्पानो कहती हैं कि अकेले अनार का सेवन कैंसर को खत्म नहीं कर सकता है, हालांकि आहार में अन्य एंटीऑक्सिडेंट वाली चीजों के साथ इसके सेवन के लाभ के बारे में पता चलता है। 
विज्ञापन

3 of 5
हृदय को स्वस्थ रखता है अनार - फोटो : Pixabay
हृदय के लिए फायदेमंद है अनार
अध्ययनों से पता चलता है कि अनार का रस हानिकारक एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर और रक्तचाप को कम करने में मदद कर सकता है। अनार के बीज में एलाजिक एसिड और एंथोसायनिन नामक एंटीऑक्सिडेंट यौगिक पाए जाते हैं जो हृदय रोग के खतरे को कम करने में सहायक होते हैं। इज़राइली पुरुषों पर किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि अनार के रस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट प्लाक को कम करने में मदद करते हैं, जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है। अमेरिकन जर्नल ऑफ कार्डियोलॉजी की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक दिन में एक कप अनार का रस पीने से धमनियों के माध्यम से रक्त के प्रवाह को बढ़ावा मिलता है।

4 of 5
पाचन के लिए अनार खाने के फायदे - फोटो : Pixabay
पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है अनार
अध्ययनों से पता चलता है कि आहार में फाइबर युक्त चीजों को शामिल करने से पाचन स्वास्थ्य को ठीक रखने में मदद मिलती है। आहार विशेषज्ञ जूलिया बताती हैं, अनार में पर्याप्त मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, हालांकि इससे अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए इसके जूस की जगह अनार के बीज का सेवन करना चाहिए। आधा कप अनार के दानों में 72 कैलोरी, 3.5 ग्राम फाइबर और 12 ग्राम शुगर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गर्भावस्था में अनार खाने के फायदे - फोटो : pexels.com
गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद है अनार
हार्वर्ड विशेषज्ञों के मुताबिक गर्भावस्था में अनार का सेवन भ्रूण के मस्तिष्क की रक्षा करता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि प्लेसबो की तुलना में अनार का रस शिशुओं में मस्तिष्क की चोट के जोखिम को कम कर सकता है। अध्ययन से पता चला है कि गर्भावस्था के दौरान अनार के सेवन की मात्रा को ध्यान में रखना आवश्यक होता है, इस बारे में अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।


----------------
स्रोत और संदर्भ
Why Pomegranates Are Such a Healthy Fruit

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें