अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो सलाद में हर रोज कच्चा प्याज खाएं। कच्चे प्याज के कई फायदे हैं। यह आपको सिर्फ लू से ही नहीं बचाता बल्कि कई बीमारियों से भी आपकी रक्षा करता है। कच्चा प्याज खाने से कैंसर से लेकर उच्च रक्त चाप और हृदय से जुड़ी गंभीर बीमारियां नहीं होती हैं। दरअसल, प्याज में सल्फर यौगिक होते हैं जिसका ब्लड शुगर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। प्याज से इंसान की पाचन प्रक्रिया भी सही रहती है। अमेरिका में 1990 में हुई रिसर्च बताती है कि गैस और हार्ट से जुड़ी बीमारियां कच्चा प्याज खाने से ठीक हुई हैं।