दरअसल, मछली में डीएचए और ईपीए ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो आपकी रक्त धमनियों में मौजूद कोशिकाओं की रक्षा करते हैं। शोधों में इस बात का पता चला है कि नियमित तौर पर भोजन में मछली को शामिल करने से हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है। मछली में प्रोटीन की भी उच्च मात्रा होती है जिसकी वजह से आपका मेटाबॉलिज्म का स्तर बढ़ता है।