फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर दिन सलाद में खाएं कच्चा प्याज, नहीं होगा कैंसर और हार्ट अटैक

Mon, 01 Apr 2019 09:12 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कैंसर
अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो सलाद में हर रोज कच्चा प्याज खाएं। कच्चे प्याज के कई फायदे हैं। यह आपको सिर्फ लू से ही नहीं बचाता बल्कि कई बीमारियों से भी आपकी रक्षा करता है। कच्चा प्याज खाने से कैंसर से लेकर उच्च रक्त चाप और हृदय से जुड़ी गंभीर बीमारियां नहीं होती हैं। दरअसल, प्याज में सल्फर यौगिक होते हैं जिसका ब्लड शुगर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। प्याज से इंसान की पाचन प्रक्रिया भी सही रहती है। अमेरिका में 1990 में हुई रिसर्च बताती है कि गैस और हार्ट से जुड़ी बीमारियां कच्चा प्याज खाने से ठीक हुई हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
प्याज
कच्चे प्याज में कैंसर सेल्स को खत्म करने के गुण होते हैं। प्याज, शरीर में कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है। आप प्याज को अपने सलाद में शामिल करने से कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। शोधों में भी इस बात की जानकारी मिली है कि प्याज खाने वालों को कैंसर का खतरा कम होता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
प्याज
अगर आप हार्ट से जुड़ी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करना चाहते हैं तो कच्चा प्याज खाएं। अपने सलाद में दूसरी सब्जियों के साथ ही प्याज को भी भरपूर मात्रा में शामिल करें। इससे आपको हार्ट अटैक नहीं आएगा। कई शोधों में बताया गया है कि हृदय से जुड़ी बीमारियों में प्याज बेहद फायदेमंद होता है। दरअसल, प्याज आपके रक्त को पतला करता है और हार्ट अटैक आने का खतरा कम रहता है।

 

4 of 5
प्याज
कच्चा प्याज ब्लड शुगर के खतरे को भी कम करता है। प्याज में मौजूद सल्फर यौगिक ब्लड शुगर को कम करते हैं। इसके अलावा पुरानी से पुरानी पाचन प्रक्रिया संबंधित मर्ज को भी कच्चा प्याज ठीक कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
onion
मैरीलैंड यूनिवर्सिटी के मेडिकल सेंटर के मुताबिक, कच्चा प्याज ब्लडर इंफेक्शन को भी कम करता है। अगर कोई व्यक्ति उच्च रक्त चाप की समस्या से ग्रसित है तो कच्चा प्याज खाने से उसका ब्लड प्रेशर कम हो जाता है। राष्ट्रीय प्याज संगठन का भी कहना है कि प्याज में एंटीमाइक्रोबायल गुण होते हैं। इसमें एंटीकैंसर गुण भी होते हैं। इंसान की डाइट के लिए सबसे अच्छा एंटीऑक्सीडेंट का सोर्स प्याज ही है। 2002 की फिजियोथैरेपी रिसर्च में इस बात की पुष्टि की गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें