फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: ऐसे लोगों को लिवर सिरोसिस का होता है अधिक खतरा, इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Sun, 15 Aug 2021 09:29 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
लिवर सिरोसिस - फोटो : iStock
Medically Reviewed by Dr. Rajesh Mundeja 

डॉ राजेश मुंडेजा 
जनरल फिजीशियन, उजाला सिग्नस अस्पताल  
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी


लिवर शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग होता है, जो खून से हानिकारक और विषाक्त पदार्थों को फिल्टर कर अलग करता है और साथ ही खाने-पीने को ऊर्जा और पोषक तत्त्वों में तब्दील भी करता है। इसलिए लिवर का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। हालांकि आजकल जिस तरह से लोगों की जीवनशैली बदल गई है, उसमें लिवर संबंधी कई तरह की बीमारियों का खतरा भी काफी बढ़ गया है। इन्हीं में से एक है लिवर सिरोसिस, जो एक तरह की क्रोनिक बीमारी है। यह बीमारी लंबे समय तक लिवर के खराब रहने से होती है। इस बीमारी में लिवर के स्वस्थ ऊत्तक नष्ट होने लगते हैं और ऐसे में लिवर ठीक से अपना काम करना बंद कर देता है। वैसे आमतौर पर इसके लक्षण जल्दी दिखाई नहीं देते, लेकिन इसके बावजूद कुछ ऐसे संकेत हैं, जिनकी मदद से आप लिवर सिरोसिस की पहचान कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
लिवर सिरोसिस के लक्षण क्या हैं? 
  • उल्टी होना 
  • कम भूख लगना 
  • थकावट 
  • दस्त होना 
  • पीलिया 
  • लगातार वजन घटना 
  • शरीर में खुजली होना 
  • पेट में तरल पदार्थ बनना 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
लिवर सिरोसिस बढ़ने पर लक्षण 
  • पेशाब का रंग गहरा होना 
  • यौन इच्छा में कमी 
  • बाल झड़ना 
  • उल्टी में खून आना 
  • नाक से खून आना 
  • मांसपेशियों में ऐंठन 
  • बार-बार बुखार आना 
  • याददाश्त संबंधी समस्या

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
लिवर सिरोसिस का खतरा किसे ज्यादा? 
  • मोटापे से जूझ रहे लोग 
  • वायरल हेपेटाइटिस से ग्रस्त लोग 
  • जो लोग सालों से शराब का सेवन कर रहे हैं 
  • अनियंत्रित डायबिटीज के मरीज 
  • पहले से ही लिवर की बीमारी से पीड़ित लोग 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लिवर सिरोसिस से बचाव के उपाय क्या हैं? 
  • शराब का सेवन न करें 
  • ज्यादा तली-भुनी न खाएं 
  • मसालेदार खाने से दूर रहें 
  • असुरक्षित यौन संबंध बनाने से बचें 
  • आहार में ताजी हरी सब्जियां और फलों को शामिल करें 
  • रोजाना व्यायाम करें 
नोट: डॉक्टर राजेश मुंडेजा, सऊदी अरब, मॉरीशस, मालदीव और भारत सहित विभिन्न देशों में काम करने के साथ 25+ वर्षों के अनुभव वाले एक जाने-माने चिकित्सक हैं। इन्होंने बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ इन्होंने सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय में चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में काम किया है और उजाला सिग्नस अस्पताल में शामिल होने से पहले आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के महामृत्युंजय अस्पताल में निर्देशक, वरिष्ठ सलाहकार चिकित्सक और चिकित्सा विभाग के प्रमुख रहे हैं।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें