बदलते हुए लाइफस्टाइल के साथ-साथ लोग बीमारियों को भी न्यौता दे रहे हैं। ऐसा नहीं है कि लाइफस्टाइल बदलने से केवल व्यस्कों पर ही बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसकी चपेट में बच्चे भी आते हैं। बड़े लोगों को आमतौर पर कैंसर हो रहा है, लेकिन कैंसर का प्रकोप बच्चों पर भी पड़ रहा है। हालांकि व्यस्कों के मुकाबले बच्चों में होने वाला कैंसर अलग होता है। बच्चों को होने वाले कैंसर में कोशिकाओं का आकार बड़ा होता है। साथ ही खराब कोशिकाएं आस-पास की कोशिकाओं को भी प्रभावित करती हैं। इसलिए इन पांच चीजों का ध्यान रखकर आप अपने बच्चे को कैंसर से बचा सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
health tips
लाइफस्टाइल बदलने से भी होता है कैंसर
आजकल की भाग-दौड़ वाली जिंदगी में सबका लाइफस्टाइल खराब होता जा रहा है। इसके चलते उनमें कैंसर का खतरा बढ़ गया है। ठीक ऐसे ही अगर बच्चों के लाइफस्टाइल पर ध्यान न दिया जाए तो वह भी कैंसर की चपेट में आ सकते हैं। आजकल बच्चे भी नकल करने के चक्कर में धूम्रपान और शराब का सेवन करने लगते हैं, जिससे उनकी जीवनशैली खराब होती जा रही है।
विज्ञापन
3 of 6
health tips
इन कैमिकल्स से बच्चों को बचाएं
पेस्टीसाइड, फर्टीलाइजर और पावर लाइन्स के कारण बच्चों को कैंसर हो सकता है। इसलिए नवजात शिशु और गर्भवती महिलाओं को इन कैमिकल्स के संपर्क में आने से बचना चाहिए। अन्यथा उनमें कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।
4 of 6
health tips
अगर असमान्य जींस मिले तो बढ़ेगा खतरा
अधिकांश बच्चों को होने वाली बीमारियां उनके माता-पिता से जींस के जरिए मिल जाती हैं। इसमें कैंसर प्रमुख है। अगर बच्चे को अपने माता-पिता से कुछ असमान्य जींस मिलते हैं तो कैंसर होने का दस प्रतिशत खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
health tips
इम्यून सिस्टम
जिन लोगों का इम्यूनिटी सिस्टम खराब होता है, वे आए दिन किसी न किसी बीमारी की चपेट में रहते हैं, जिसमें कैंसर प्रमुख रूप से शामिल है। जिन बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता कम होती है उनमें कैंसर की कोशिकाओं के फैलने की आशंका बनी रहती है।
इलाज के दौरान रखें ध्यान
कैंसर के इलाज के दौरान होने वाली कीमोथैरेपी अगर ज्यादा हो जाती है तो बच्चों में कैंसर की आशंका हो सकती है। कैंसर के इलाज में प्रयोग होने वाली ये तकनीक काफी शक्तिशाली होती हैं, जो कोशिकाओं व प्रतिरोधक क्षमता पर प्रभाव डालती हैं।