फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई ब्लड प्रेशर से निजात दिलाने में रामबाण है कच्चा प्याज, जानिए क्या कहती है रिसर्च

Sun, 03 Dec 2017 09:46 AM IST
रूपायन डेस्क/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दाल हो या कढ़ी हो या अन्‍य सब्‍जी, भारतीय व्यंजन कभी भी प्याज के बगैर पूरा नहीं होता है। कुछ लोगों को सलाद में भी प्याज चाहिए। लेकिन क्या आपको पता है कि प्याज उक्त रक्तचाप से पीड़ित लोगों के लिए भी फायदेमंद है।
पढ़ें-बासी चावल खाने के ये 4 बेमिसाल फायदे सुनकर ताजे चावल खाना छोड़ देंगे आप
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
यदि आप उक्त रक्तचाप से पीड़ित हैं, तो खाने के साथ प्याज का सेवन आपको ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। 2007 में जरनल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित के एक अध्ययन के अनुसार, प्याज में क्वेरसेटिन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। यह केवल ब्लड प्रेशर को ही कम नहीं करता, बल्कि हृदय संबंधी रोगों के खतरे को भी कम करता है।
विज्ञापन

3 of 4
एक अन्य अध्ययन से पता चला है कि प्याज का एंटी-हाइपरटेंसिव प्रभाव प्याज को पानी में उबालने से खत्म हो जाता है। इसलिए प्याज के एंटी-हाइपरटेंसिव प्रभावों का फायदा लेने के लिए खाने के साथ अलग से कुछ कच्चा प्याज जरूर खाना चाहिए। 
विज्ञापन

4 of 4
प्याज के एंटी-हाइपरटेंसिव प्रभाव प्राप्त करने के लिए इसे दही या सादा चावल के साथ खाएं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि प्याज एक प्राकृतिक इलाज भर है और इसका उपयोग दवाओं के स्थान पर नहीं करना चाहिए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें