फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिवर से जुड़ी बीमारियों से हैं परेशान तो इन चीजों का करें सेवन, मिल सकता है लाभ

Fri, 25 Dec 2020 02:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अगर आपको स्वस्थ रहना है तो आपके लिवर का ठीक तरह से काम करना बेहद जरूरी है, क्योंकि अगर इसमें किसी तरह की दिक्कत है तो फिर इसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। आज के दौर में लिवर से जुड़ी कई बीमारयों जैसे लिवर कैंसर, नॉन क्लॉजिक फैटी लिवर, सिरोसिस, एल्कोहल लिवर, लिवर फेलियर आदि से काफी ज्यादा संख्या में लोग ग्रसित हैं। ऐसे में लोग काफी दवाइयां खाते हैं, ताकि जल्द से जल्द इन बीमारियों से उन्हें छुटकारा मिल सकें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिनके इस्तेमाल से आपको इन बीमारियों से दूर होने में काफी मदद मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है ग्रीन टी का। अमूमन कई लोग चाय पीने के काफी शौकीन होते हैं, लेकिन ग्रीन टी नहीं बल्कि दूध वाली चाय जो कि शरीर को कई नुकसान भी देती है। लेकिन अगर आप ग्रीन टी का सेवन करते हैं तो ये आपके शरीर को कई फायदे देती है, क्योंकि इसे एक जड़ी बूटी के तौर पर भी जाना जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ग्रीन टी और उसकी मुख्य पॉलीफेनोल यौगिक लिवर की समस्याओं को दूर करने में काफी मददगार साबित हो सकती है। कुछ अध्ययन बताते हैं कि ग्रीन टी के अर्क से पूरक करने से लिवर की बीमारी से पीड़ित लोगों को राहत मिल सकती है। इसके अलावा लहसुन भी काफी फायदेमंद हो सकता है। हम आमतौर पर लहसुन को अपनी सब्जियों, दालों में डालते हैं, ताकि इससे खाने का स्वाद बढ़ सके, लेकिन यही लहसुन स्वाद के साथ ही आपको लिवर जैसी समस्याओं से निजात दिलाने में भी काफी मदद कर सकता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कच्चे लहसुन और इसके पाउडर में लिवर सुरक्षात्मक गुण होते हैं, जिसके कारण एनएएफएलडी यानी नॉन एल्कोहलिक फैटी लिवर के साथ यकृत के स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं। कच्चे लहसुन के सेवन से लिवर कैंसर में बचाव हो सकता है। साथ ही लहसुन में कई ऐसे एंटी ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो लिवर को मजबूत और तंदुरुस्त बनाने में मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लिवर की बीमारियों में जो तीसरी चीज आपकी मदद कर सकती है, वो है हल्दी। ये हमारे शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाती है। हल्दी और इसके मुख्य सक्रिय घटकों को इंसानी शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। इसमें कई शक्तिशाली एंटी इंफ्लेमेटरी गुण, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी कैंसर के गुण भी पाए जाते हैं। इस वजह से हल्दी लिवर से जुड़ी बीमारियों में काफी फायदा पहुंचाने के लिए जानी जाती है। इसके अलावा हल्दी हार्ट अटैक के खतरे को भी कम करने में काफी कारगर हो सकती है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें