Mansukh Mandaviya
- फोटो : Agency (File Photo)
क्या कहते हैं स्वास्थ्य मंत्री?
न्यूज एजेंसी एनआई के एक कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, दुनियाभर में हार्ट अटैक के बढ़े मामले चिंताजनक हैं। डॉक्टर्स कहते हैं, व्यक्ति की गड़बड़ जीवनशैली और शराब-धूम्रपान जैसी आदतें इस खतरे का कारक हो सकती हैं। वैक्सीन से हार्ट अटैक का जोखिम होता है, इसके कोई प्रमाण नहीं हैं।
एक प्रश्न का उत्तर देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोविड-19 टीकों के बारे में गलत धारणाएं पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। अगर आज किसी को स्ट्रोक होता है, तो कुछ लोग सोचते हैं कि यह कोविड-19 वैक्सीन के कारण है। आईसीएमआर ने इस पर एक विस्तृत अध्ययन किया है, जिसमें पाया गया है कि वैक्सीन का किसी भी प्रकार से हृदय स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर नहीं देखा गया है।