फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीएमआर ने किया दावा: हड्डियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं डिब्बे वाले प्रोटीन, भूलकर न करें सेवन

Wed, 15 May 2024 12:51 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
डिब्बे वाले प्रोटीन पाउडर के नुकसान। - फोटो : Amar Ujala
ICMR Claim Protein Powders: अगर आप भी प्रोटीन के डिब्बों का सेवन करते हैं तो जरा ठहरिए क्योंकि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद यानी आईसीएमआर ने इसको लेकर चेतावनी दी है। आईसीएमआर ने लोगों को सलाह दी है कि वे मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए डिब्बे वाले प्रोटीन पाउडर का सेवन न करें। दरअसल, जो लोग जिम जाते हैं वे खासतौर पर इन प्रोटीन पाउडर का सेवन करते हैं। भले ही इन प्रोटीन को बनाने वाली कंपनियां ये दावा करती हों कि इससे मांसपेशियां मजबूत बनती हैं, लेकिन इस बीच आईसीएमआर के इस दावे ने चिंता बढ़ा दी है। चलिए जानते हैं आप आखिर कैसे अपनी मांसपेशियों को मजबूत कर सकते हैं। आप प्रोटीन के डिब्बों की जगह किन चीजों का सेवन करके तंदुरुस्त बन सकते हैं। आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
डिब्बे वाले प्रोटीन पाउडर के नुकसान। - फोटो : istock
क्या कहा है आईसीएमआर ने?
  • दरअसल, आईसीएमआर ने एक चेतावनी जारी की है जो खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो जिम जाते हैं। अपने हेल्थ अलर्ट में आईसीएमआर ने बताया है कि जो लोग जिम जाते हैं और अपनी मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए प्रोटीन सप्लीमेंट यानी प्रोटीन वाले डिब्बों का सेवन करते हैं, उन्हें इससे बचने का आग्रह किया है। ऐसा इसलिए क्योंकि आईसीएमआर के मुताबिक, डिब्बे वाले प्रोटीन के सेवन से हड्डियां खोखली हो रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
डिब्बे वाले प्रोटीन पाउडर के नुकसान। - फोटो : istock
ये हैं प्रोटीन पाउडर के नुकसान
  • दरअसल, आईसीएमआर के मुताबिक, अगर लंबे समय तक प्रोटीन पाउडर का ज्यादा मात्रा में सेवन किया जाए तो हड्डियों में कैल्शियम की कमी और किडनी तक खराब होने का खतरा बढ़ सकता है।

4 of 5
डिब्बे वाले प्रोटीन पाउडर के नुकसान। - फोटो : Freepik
प्रोटीन के लिए ये चीजें खा सकते हैं
  • आईसीएमआर के मुताबिक, आप एक संतुलित आहार के जरिए रोजाना प्रोटीन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आप दाल, दूध, मांस और अंडों का सेवन कर सकते हैं। अगर आप शाकाहारी हैं तो आप प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए चना दाल, मूंग दाल, उड़द दाल, राजमा, सोयाबीन और बेसन आदि का सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डिब्बे वाले प्रोटीन पाउडर के नुकसान। - फोटो : istock
इन चीजों से भी मिल सकता है प्रोटीन
  • आप प्रोटीन प्राप्त करने के लिए बादाम, पिस्ता, मेवा, अखरोट, कद्दू के बीज, अलसी के बीज, तिल, चिया के बीज आदि का सेवन कर सकते हैं। इन चीजों से आपके शरीर को अच्छी मात्रा में प्रोटीन प्राप्त हो सकता है।

नोट: इस लेख को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद यानी आईसीएमआर द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें