हाई ब्लड प्रेशर की समस्या
- फोटो : istock
उच्च रक्तचाप रोगियों का पता ही नहीं होती बीमारी
विशेषज्ञ बताते हैं, उच्च रक्तचाप से पीड़ित अधिकांश लोगों को पता ही नहीं होता कि उन्हें यह बीमारी है, क्योंकि आमतौर पर इसके लक्षण स्प्ष्ट नहीं होते हैं। लेकिन धीरे-धीरे उच्च रक्तचाप कई गंभीर और क्रोनिक बीमारियों का जोखिम बढ़ाता जाता है। ये दिल का दौरा और स्ट्रोक जैसी जानलेवा समस्याओं का भी प्रमुख कारण है।
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक अनियंत्रित हाई ब्लड प्रेशर हृदय रोगों के अलावा कई गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं जैसे स्ट्रोक, किडनी की बीमारी-किडनी फेलियर, धमनियों के रोग और दृष्टि हानि तक का कारण बन सकती है।