फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: हड्डियों को रखना है मजबूत तो कम कर दें इस चीज का सेवन, ब्लड प्रेशर की समस्या में भी मिलेगा लाभ

Mon, 02 Oct 2023 10:20 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
हड्डियों की समस्या - फोटो : iStock
शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप रोजाना स्वस्थ और पौष्टिक चीजों का सेवन करते रहें। आहार में कई प्रकार के मौसमी फलों-सब्जियों को शामिल करना शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने और बीमारियों से बचाने में लाभकारी है। पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हमें रोज क्या खाना चाहिए इससे जरूरी ये जानना है कि किन चीजों से परहेज किया जाना मौजूदा समय में सबसे जरूरी है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आप शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो चीनी और नमक दोनों का सेवन कम कर लें।

नमक के अधिक सेवन को संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए कई प्रकार से हानिकारक माना जाता है। इससे सबसे ज्यादा जोखिम ब्लड प्रेशर बढ़ने का होता है और यह स्थिति आपके हृदय की सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। इतना ही नहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि अधिक नमक आपकी हड्डियों के लिए भी नुकसानदायक हो सकती है। आइए अधिक नमक से होने वाले जोखिमों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
ज्यादा नमक के नुकसान - फोटो : Istock
नमक के कारण शरीर में कम हो जाता है कैल्शियम

हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए जिन पोषक तत्वों को सबसे आवश्यक माना जाता है, कैल्शियम उनमें से एक है। अध्ययनों में पाया गया है कि यदि आप बहुत अधिक मात्रा में नमक वाली चीजों का सेवन करते हैं तो यह शरीर में कैल्शियम की कमी का कारण बन सकती है।  जितना अधिक नमक आप खाते हैं, उतना अधिक कैल्शियम आपके शरीर से निकल जाता है, जिसका अर्थ है कि यह आपकी हड्डियों के लिए भी बहुत हानिकारक है।

एक दिन में 2,300 मिलीग्राम से कम सोडियम लेने का लक्ष्य रखें। 
विज्ञापन

3 of 4
हार्ट अटैक के बढ़ते खतरे से बचाव के उपाय - फोटो : istock
ज्यादा नमक हार्ट के लिए भी ठीक नहीं

रक्तप्रवाह में सोडियम का बढ़ा हुआ स्तर किडनी से पानी निकालने की क्षमता को कम कर देता है, जिससे शरीर की रक्त वाहिकाओं पर तनाव पड़ता है। उच्च रक्तचाप अंततः स्ट्रोक और हार्ट फेलियर जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। चूंकि किडनी अतिरिक्त नमक को बाहर निकालने के लिए लगातार काम करती है, इसलिए यह स्थिति किडनी की भी बीमारियों का कारण बन सकती है।
विज्ञापन

4 of 4
कम करें नमक का सेवन - फोटो : iStock
सोडियम की अधिकता से होने वाली इन समस्याओं को भी जानिए

सोडियम/नमक का अत्यधिक सेवन हमारे शरीर के लिए कई प्रकार से नुकसानदायक हो सकता है। इसका मांसपेशियों-हड्डियों से लेकर कई अन्य अंगों पर भी गंभीर दुष्प्रभाव हो सकता है।
  • हृदय की मांसपेशी की समस्या
  • सिरदर्द- किडनी के रोग
  • ऑस्टियोपोरोसिस
  • दिल के धड़कनों की समस्या।
  • उच्च रक्तचाप
  • किडनी की पथरी।
  • पेट के कैंसर का जोखिम।

--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें