फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञों की सलाह: ओमिक्रॉन के खतरे से सुरक्षित रखने में कारगर हैं यह तीन उपाय, बना लें इनकी आदत

Sun, 05 Dec 2021 06:59 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
कोरोना वायरस से बचाव के तरीके - फोटो : iStock
भारत सहित दुनिया के कई देशों में ओमिक्रॉन वैरिएंट तेजी से पैर पसार रहा है। भारत में कोरोना के इस बेहद संक्रामक माने जा रहे वैरिएंट के अब तक पांच मामले सामने आ चुके हैं। अब तक हुए अध्ययनों से पता चलता है कि कोरोना के इस वैरिएंट में करीब 32 म्यूटेशन देखे गए हैं जो इसे वैक्सीन से शरीर में बनी प्रतिरक्षा को आसानी से चकमा देने के योग्य बनाते हैं। कई रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि कोरोना का यह वैरिएंट देश में तीसरी लहर का कारण बन सकता है, ऐसे में इससे बचाव के उपायों को प्रयोग में लाते रहना बहुत आवश्यक है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट वैक्सीनेटेड लोगों में भी संक्रमण का कारण बन सकता है, ऐसे में सभी लोगों को इससे बचाव के उपाय करते रहने चाहिए। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि कोरोना के इस खतरे से बचे रहने के लिए किन बातों को ध्यान में रखना बहुत आवश्यक है।
विज्ञापन

2 of 4
मास्क पहनकर कोरोना से रहें सुरक्षित - फोटो : iStock
मास्क पहनना सबसे आवश्यक
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना के इस गंभीर खतरे से बचे रहने के लिए सभी लोगों को विशेष अलर्ट रहना चाहिए। इसके लिए मास्क पहनना सबसे आवश्यक है। मास्क पहनकर कोरोना के संक्रमण से खुद को काफी हद तक सुरक्षित किया जा सकता है। डॉक्टरों के मुताबिक जिन लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है उन्हें भी मास्क पहनकर रखना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 4
कोरोना से बचाव जरूरी - फोटो : pixabay
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी
कोरोना के इस खतरे से बचे रहने के लिए विशेषज्ञ सभी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने की सलाह देते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि एक दूसरे से करीब 6 फिट की दूरी को बनाकर कोरोना के प्रसार को रोका जा सकता है। कोविड-19 का मुख्यरूप से उन स्थानों पर खतरा अधिक होता है जहां लोग निकट संपर्क में रहते हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतिरक्षा को कैसे बनाएं मजबूत? - फोटो : iStock
इम्यूनिटी को मजबूत रखने के उपाय
कोरोना से बचाव के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत रखने के उपाय करना बहुत आवश्यक माना जाता है। कोरोना का खतरा उन लोगों में अधिक होता है जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है। इम्यूनिटी को मजबूत रखने के लिए काढ़ा पीना, व्यायाम, पर्याप्त नींद, पौष्टिक आहार और मौसमी फलों-सब्जियों का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए।

----------------
नोट: यह लेख मे़डिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें