फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2019: होली की खुमारी कहीं पड़ न जाए भारी, रंगों का इस्तेमाल करते वक्त बरतें ये सावधानियां

Mon, 11 Mar 2019 12:02 PM IST
kapil sharma लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
holi
होली रंगों का त्योहार है, अबीर गुलाल का त्योहार है। इस खास मौके पर लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशियां मनाते हैं। मगर खुशी मनाने का ये तरीका कही आपके त्वचा को भारी न पड़ जाए। क्योंकि होली के दौरान इस्तेमाल किए गए रंगों से चेहरा को नुकसान पहुंचता है। इसलिए इस बार होली खेलने से पहले इन सावधानियों को बरतें और इपनी खूबसूरत त्वचा को सुरक्षित व कोमल रखें। आइए जानते हैं किस तरह अपनी त्वचा को होली खेलने से पहले व होली खेलने के बाद सुरक्षित रख सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
holi - फोटो : अमर उजाला
होली के रंगों से त्वचा को होने वाले नुकसान
होली के रंगों से त्वचा एलर्जी के दौरान त्वचा लाल हो जाती है और खुजली की समस्या होने लगती है। इसके अलावा कई बरा त्वचा एलर्जी के चलते आपकी स्किन पर लाल-लाल दाने निकल आते हैं। साथ ही होली के रंगों से कई बार आपकी त्वचा पर घाव पड़ जाते हैं और ये जख्म बढ़कर त्वचा संक्रमण का रूप भी ले सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
skin care
त्वचा की एलर्जी से बचाव
होली खेलने से पहले अपनी स्किन पर कोई भी मॉश्चराइजर क्रीम या लोशन लगाएं इससे आप एलर्जी से बच सकते हैं। इसके अलावा होली खेलने के बाद और रंगों को छुड़ाने के बाद अपनी स्किन पर कैलामाइन लोशन लगाएं। इस उपाय को करके आप आसानी से त्वचा एलर्जी से बच सकते हैं। 

4 of 5
Curd
अगर आप दही का इस्तेमाल कर चेहरे पर लगे गहरे रंगों को स्किन से हटा सकते हैं। इस उपाय से आपकी स्किन को एलर्जी भी नहीं होगी और नमी भी बनी रहेगी। इसके अलावा बच्चों को गहरे रंगों से दूर रखें क्योंकि बच्चों की त्वचा बहुत ही संवेदनशील होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पाकिस्तान में जमकर खेली गई होली - फोटो : Dawn
रंग का इस्तेमाल करते वक्त बरतें ये सावधानियां
आप केमिकल वाले रंगों का इस्तेमाल न करें बल्कि बढ़िया गुणवत्ता वाली और हर्बल रंग लें। इसके अलावा होली के रंगों को छुड़ाने के लिए साबुन या फेसवॉश का नहीं बल्कि बेसन, दही या आदे का इस्तेमाल करें। स्किन से होली के रंगों को उतारने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें