फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपी की बीमारी से हैं परेशान तो ये चार घरेलू उपाय देंगे आपको फौरन आराम

Wed, 04 Dec 2019 03:49 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
blood pressure - फोटो : file photo
उच्च रक्तचाप की समस्या आजकल आम हो गई है। अनियमित जीवनशैली की वजह से बीपी खतरनाक समस्या बन रही है। ब्लड प्रेशर को काबू करने के लिए अक्सर लोग दवाइयों का सेवन करते हैं, लेकिन दवाइयों का सेवन करने से हमारे शरीर को कई अन्य नुकसान भी पहुंचते हैं। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने के लिए हमें घरेलू नुस्खों को अपनाना चाहिए। घरेलू नुस्खे न केवल हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करेंगे बल्कि इससे कई गंभीर बीमारियों से भी बचा जा सकता है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
आंवला
आंवला
आंवले के सेवन से न केवल हाई ब्लड प्रेशर में राहत मिलती है बल्कि कई अन्य बीमारियों भी दूर होती हैं। आप साबूत आंवला खा सकते हैं या फिर आंवले के पाउडर का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको बीपी की समस्या में फौरन राहत मिलेगी। आप आवंले को शहद में मिलाकर खा सकते हैं इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन नियंत्रित रहता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Black Pepper
काली मिर्च 
अगर आपका बीपी अचानक बढ़ जाए तो उस समय आप आधे गिलास पानी में काली मिर्च पाउडर डालकर पी लें। इससेे आपका बीपी फौरन नियंत्रित हो जाएगा। काली मिर्च सिर्फ ब्लड प्रेशर में ही फायदेमंद नहीं होती बल्कि कई अन्य बीमारियों को भी दूर करती है। काली मिर्च से पाचन संबंधी समस्याएं भी नहीं होती हैं। यही नहीं अगर आपके शरीर में कहीं सूजन आ जाए तो आप काली मिर्च को पीसकर लगाएं इससे आपकी सूजन दूर हो जाएगी। दांत दर्द में भी काली मिर्च फायदेमंद होती है। 

4 of 5
प्याज लहसुन
लहसुन
लहसुन का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसके अतिरिक्त लहसुन का सेवन करने से , इम्युनिटी बढ़ती है, बालों की देखभाल व स्किन को भी फायदा मिलता है। लेकिन लहसुन को पका कर नहीं खाना चाहिए क्योंकि पकाने से लहसुन के कुछ पोषक तत्व खत्म हो जाते है, इसलिए लहसुन को बिना पकाए ही पानी के साथ खाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्याज
प्याज
प्याज के फायदे तो आपने जरूर सुने होंगे , लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्याज का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कम हो जाता है। प्याज में क्वेरसेटिन नामक फ्लेवोनॉयड्स तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिससे रक्त वाहिकाएं पतली हो जाती है। यही कारण है कि प्याज का सेवन कर ब्लड प्रेशर कम हो जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें