हृदय रोग बहुत ही घातक बीमारी है, जिसकी वजह से दुनियाभर में हजारों लोग मारे जाते हैं। वैसे तो दिल की बीमारी किसी को भी हो सकती है, लेकिन बढ़ती उम्र के साथ इसका खतरा बढ़ जाता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के विंसेंट बुफैलिनो कहते हैं कि 60 साल या उससे अधिक उम्र के लोग, अधिक वजन वाले, डायबिटीज, उच्च कोलेस्ट्रॉल और उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) वाले लोगों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। हृदय संबंधी सभी समस्याएं स्पष्ट चेतावनी के संकेत के साथ नहीं आती हैं। कुछ हृदय रोग के लक्षण आपके सीने में भी नहीं होते हैं और यह बताना हमेशा आसान नहीं होता है कि क्या हो रहा है। आइए जानते हैं उन लक्षणों के बारे में, जो दिल की बीमारी के संकेत हो सकते हैं...