खर्राटे लेना एक आम समस्या है, जिससे दुनियाभर में लाखों लोग प्रभावित हैं। किसी-किसी के खर्राटे की आवाज थोड़ी धीमी होती है, लेकिन किसी-किसी की तो इतनी तेज होती है कि उसका आसपास किसी और का सोना ही मुश्किल हो जाता है। खासकर जब आप शादीशुदा हैं और आपका पार्टनर खर्राटे लेकर सोता है तो फिर आपके लिए यह काफी मुश्किल हो जाता है कि आखिर नींद कैसे आए। वैसे तो खर्राटे के इलाज के लिए बाजार में कई तरह के उत्पाद उपलब्ध हैं, लेकिन वो ज्यादा प्रभावी साबित नहीं हुए हैं। आइए जानते हैं खर्राटे से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में, जिसके इस्तेमाल से आप तो चैन से सोएंगे ही, साथ ही आपके पार्टनर को भी अच्छी नींद आएगी।