हम सभी के घरों में लहसुन का सेवन वर्षों से किया जाता रहा है। भोजन के स्वाद को बढ़ाने से लेकर कई तरह के स्वास्थ्य लाभ के लिए लहसुन को बेहद फायदेमंद माना जाता है। प्राचीन चिकित्सा पद्धति में दवा के रूप में लहसुन का उपयोग वर्षों से किया जाता रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सर्दी, खांसी, उच्च रक्तचाप, गठिया, दांत दर्द, कब्ज और संक्रमण जैसी स्वास्थ्य समस्याओं में लहसुन के सेवन को काफी फायदेमंद माना जाता है। विशेषज्ञों की मानें तो सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए विशेष लाभदायक हो सकता है।
आयुर्वेद विशेषज्ञों का मानना है कि लहसुन में कई ऐसे औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर को कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने में सहायक हो सकते हैं। खाली पेट लहसुन की 4-5 कलियों का सेवन करना सेहत को अदुभुत लाभ दे सकता है। आइए इस बारे में आगे की स्लाइडों में विस्तार से जानते हैं।