फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रैनबेरी का सेवन देता है अनेक फायदे, वजन कम करने से लेकर सर्दी-खांसी में भी है कारगर

Thu, 21 Jan 2021 02:19 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
क्रैनबेरी यानी करौंदा के फायदे - फोटो : Pixabay
भारत के कई राज्यों और हिमालय के क्षेत्रों में पाया जाने वाला फल क्रैनबेरी, जिसे हिंदी में करौंदा कहा जाता है, बहुत ही स्वादिष्ट और फायदेमंद होता है। यह फल आकार में बहुत छोटा और देखने में गहरे गुलाबी रंग का होता है और खाने में थोड़ा मीठा लगता है। उच्च पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण इस फल को 'सूपरफूड' भी कहा जाता है। चूंकि इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए कहा जाता है कि सर्दियों में इसका सेवन अच्छा रहता है। कई जगहों पर तो इसकी सब्जी बनाकर भी खाई जाती है। आइए जानते हैं क्रैनबेरी यानी करौंदा के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
वजन को करता है कम 
  • स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करने वाली एक वेबसाइट (myupchar.com) के मुताबिक, करौंदा फाइबर से भरपूर होता है, इसलिए इसके सेवन से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। इसका मतलब ये हुआ कि आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। इसका रस वजन घटाने में लाभकारी होता है। इसलिए अगर आप अपना वजन घटाने की सोच रहे हैं तो करौंदा का जूस जरूर पिएं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मस्तिष्क के लिए अच्छा होता है यह फल 
  • इस फल को मस्तिष्क के लिए भी अच्छा माना जाता है। दरअसल, इसमें मौजदू एंटीऑक्सीडेंट और सूजन को कम करने वाले यौगिक स्मृति में सुधार करने का काम करते हैं। इसलिए अगर आप अपनी मेमोरी को तेज करना चाहते हैं तो क्रैनबेरी यानी करौंदा का सेवन जरूर करें। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हृदय रोग का खतरा करता है कम 
  • करौंदा के सेवन से हृदय रोग का खतरा कम होता है। एक अध्ययन के मुताबिक, रोजाना एक गिलास करौंदा के रस का सेवन करने से एचडीएल कोलेस्ट्ऱॉल का स्तर बढ़ता है। दरअसल, एचडीएल कोलेस्ट्रॉल की मात्रा का अधिक होना अच्छा संकेत होता है, क्योंकि इससे हृदय के स्वस्थ होने का पता चलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
करौंदा के और भी हैं कई फायदे 
  • दस्त से लेकर सर्दी और खांसी से लड़ने में यह फल उपयोगी माना जाता है। इसके अलावा यह खून को साफ करता है और रक्तचाप को भी नियंत्रित करता है। आयरन से भरपूर होने के कारण यह एनीमिया के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। 
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें