हवाना सिंड्रोम के कारण हो सकती हैं कई तरह की समस्याएं (सांकेतिक)
- फोटो : Pixabay
पांच साल पहले आया था पहला मामला
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हवाना सिंड्रोम, कोई नई या उभरती हुई बीमारी नहीं है जो अचानक सामने आई हो। पहली बार साल 2016 में क्यूबा की राजधानी हवाना में इसके मामले सामने आए थे। इसके बाद जर्मनी, ऑस्ट्रिया, रूस और चीन सहित अन्य देशों में इसकी शिकायत मिली। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हवाना सिंड्रोम की समस्या वाले लोगों को मतली, ठीक से सुनाई न देने, याददाश्त की दिक्कत, चक्कर आने और टिनिटस जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इतना ही नहीं कुछ लोगों बहुत ही तेज आवाज सुनाई देने की भी शिकायत हो सकती है।