फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Room Heater: रूम हीटर का करते हैं इस्तेमाल तो जरूर पढ़िए ये खबर, इससे हो सकते है कई गंभीर दुष्प्रभाव

Sat, 23 Dec 2023 08:12 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रूम हीटर की सावधानियां - फोटो : iStock
सर्दियों में कमरे को गर्म रखने के लिए क्या आप भी रूम हीटर या ब्लोअर जैसे उपकरणों का इस्तेमाल करते हैं? अगर हां तो सावधान हो जाइए। बंद कमरे में इस तरह के उपकरणों का प्रयोग करना आपके लिए कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के साथ कुछ मामलों में घातक भी हो सकता है। 

सर्दी के मौसम में गर्मी प्राप्त करने के लिए इनका प्रयोग लगभग हर घर में किया जाता है, पर क्या आप जानते हैं कि इसके कई प्रकार के साइड इफेक्टस भी हो सकते हैं? रूम हीटर या ब्लोअर का अधिक इस्तेमाल तो खरनाक है ही वहीं अगर आप बंद कमरे में इसका इस्तेमाल करते हैं तो इसके कारण जानलेवा समस्याएं भी हो सकती हैं।

कैसे और रूम हीटर किस प्रकार से सेहत के लिए समस्याकारक हो सकते हैं, आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
इलेक्ट्रॉनिक हीटर - फोटो : istock
बढ़ सकती है कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय कुछ सावधानियों को ध्यान में रखना बहुत जरूरी है। जिस भी कमरे में आप हीटर का प्रयोग कर रहे हैं वहां वेंटिलेशन की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। बंद कमरे में हीटर का अत्यधिक उपयोग करने से हवा में कार्बन मोनोऑक्साइड या नाइट्रोजन डाइऑक्साइड का स्तर बढ़ सकता है। ये आंख, नाक और गले में जलन पैदा कर सकता है।

इसके अलावा कार्बन मोनोऑक्साइड के उच्च स्तर में सांस लेने से विषाक्तता हो सकती है, जिसके परिणामस्वरूप सिरदर्द, चक्कर आना, मतली जैसे लक्षण हो सकते हैं। कुछ मामलों में यह घातक भी हो सकता है। हीटर का अधिक इस्तेमाल भी खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
रूम हीटर के कारण होने वाली समस्याएं - फोटो : iStock
कम हो जाती है हवा में नमी

रूम हीटर कमरे की हवा को शुष्क बना देता है जिसके परिणामस्वरूप हवा में नमी कम होने के कारण त्वचा, आंखों में सूखापन के कारण जलन-खुजली होने लगती है, गला सूखने लगता है। लंबे समय तक ऐसा करते रहने के कारण श्वसन संबंधी समस्याएं, नाक बंद होने और संक्रमण की आशंका भी बढ़ सकती है।

4 of 5
सांस की समस्याओं का खतरा - फोटो : iStock
एलर्जी और अस्थमा की बढ़ सकती है दिक्कत

रूम हीटर के कारण हवा में कम हुई नमी आपमें कुछ प्रकार की एलर्जी की समस्या को भी ट्रिगर करने वाली हो सकती है। पहले से ही संवेदनशील व्यक्तियों या फिर जिन लोगों को अस्थमा या सांस की समस्या रही है, उनमें लक्षण और भी बिगड़ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सावधानी से करें हीटर का इस्तेमाल - फोटो : Istock
ये सावधानियां जरूरी

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं जब भी इस तरह के उपकरणों का इस्तेमाल करें तो कमरे में ताजे हवा के प्रवेश की उचित व्यवस्था जरूर रखें। खिड़कियों-दरवाजों को खोलकर ही हीटर का प्रयोग किया जाना चाहिए। ध्यान रखें कभी भी बंद कमरे में हीटर जलाकर न सोएं ये गंभीर समस्याकारक हो सकती है। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें