फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे 5 तरह से आपके शरीर को नुकसान पहुंचाता है बाहर का खाना

Thu, 03 Oct 2019 10:47 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : pixa
बाहर घूमना-फिरना या खाना हर किसी को पसंद होता है। जब भी लोगों को मौका मिलता है तो परिवार और दोस्तों के साथ निकल पड़ते हैं बाहर खाने। हांलाकि बहुत से लोग जो घर से दूर होते हैं उनकी मजबूरी होती है बाहर खाने की लेकिन आपको अपनी इस आदत से दूर रहना चाहिए। ये आपकी सेहत को बहुत नुकसान पहुंचा सकते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : pixa
बाहर खाने से शरीर में phthalates नामर रसायन के उत्पादन को बढ़ाता है जो शरीर को बहुत ही खराब तरीके से नुकसान पहुंचाता है। यह प्राकृतिक हार्मोनल संतुलन को भी बिगाड़ता है और आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। इसके अलावा, कई और कारक हैं जो बताते हैं कि किसी को बार-बार या नियमित रूप से बाहर नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं कि अक्सर बाहर का खाना खाने से स्वस्थ विकल्प क्यों नहीं है।

 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : pixa
कम हाइजीनिक 
अगर आपको रेस्तरां या स्ट्रीट फूड खाना पसंद है तो आपको समझ होगी कि बाहर का खाना हाइजीनिक नहीं है। यह आपके घर में बने खाने के जैसी स्वच्छता नहीं रखता। बाहर का खाना बहुत ज्यादा खाने से फूड प्वाइंजनिंग की समस्या हो सकती है। 

 

4 of 6
salt - फोटो : pixa
ज्यादा मात्रा में चीनी और नमक
जो भी भोजन आप बाहर खाते हैं, उसमें अतिरिक्त नमक और चीनी होता है। यह आपके स्वास्थ्य को सबसे खराब तरीके से परेशान करता है। चटनी, शक्कर का लेप, सलाद टॉपिंग आदि तैयार करते समय सोडियम या चीनी की मात्रा अधिक होती है, ऐसी स्थिति में आप आवश्यक मात्रा से अधिक चीनी या नमक का सेवन करते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
वसा और कैलोरी
बाहर के खाने को पकाने में तेल का इस्तेमाल किया जाता है जिसमें वसा और कैलोरी बहुत अधिक मात्रा में होता है। जिससे आपको कोई अंदाजा नहीं होता है कि आपने कितना वसा और कैलोरी का सेवन किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : pixa
सर्विंग प्लेट साफ नहीं होती है
आप यह सुनिश्चित नहीं कर सकते हैं कि जिस प्लेट का आप उपयोग कर रहे हैं वह पूरी तरह से साफ है और अंदर खाने के लिए स्वच्छ है। रेस्तरां अक्सर खाने की प्लेटों को ठीक से साफ नहीं करते हैं। इसलिए, बैक्टीरिया और रोगाणु प्लेटों में रहते हैं और आप बीमार पड़ जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें