दिल को दुरुस्त रखता है लोबिया
लोबिया खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, उतनी ही सेहतमंद भी है। लोबिया में फाइबर, आयरन और विटामिन्स भरपूर मात्रा में होता है। कब्ज और दिल के रोगियों के लिए लोबिया का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। 100 ग्राम लोबिया में मात्र 90 कैलोरीज होती है, इसलिए वजन घटाने के लिए भी लोबिया कारगर है। इसमें पोटैशियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जबकि सोडियम बेहद कम होता है। इसके खाने से ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, कब्ज जैसे रोगों का खतरा कम हो जाता है। लोबिया में आयरन की मात्रा अच्छी होती है, जिससे खून में हीमोग्लोबिन बढ़ता है और कमजोरी दूर होती है।