सर्दियों का ये मौसम अपने साथ कई प्रकार की सब्जियां और फलों को लेकर आता है जिन्हें संपूर्ण सेहत के लिए विशेष लाभकारी माना जाता है। इस मौसम में मिलने वाली हरी मटर ऐसी ही बेहद फायदेमंद सब्जी है जिसके सेवन के कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट सहित कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर हरी मटर का सेवन आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में भी लाभकारी हो सकती है।
मटर, फलियों के समूह वाली सब्जी है। इसमें विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स जैसे शरीर के लिए अति लाभकारी तत्व मौजूद होते हैं, जो आपकी आंखों से लेकर पाचन और ब्लड शुगर जैसी समस्या को कंट्रोल करने में भी मददगार हो सकती है।
इस तरह के लाभ के लिए आपको मटर को अपने आहार का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए।